Sone ka Dam Kya Hai: भारत में आज सोने का रेट रिकॉर्ड स्तर पर है। आज सोने का रेट सीधे 556 रुपये की तेजी के साथ 65049 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। इस प्रकार से सोना आज सबसे महंगा है।
जानिए कल से आज में कितना बदला सोना और चांदी का रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज गोल्ड का रेट 65049 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 64493 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 556 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ खुला है। यह सोने का आज तक का रिकॉर्ड हाई स्तर है। आज चांदी का रेट 72121 रुपये प्रति किलो पर खुला है। चांदी पिछले कारोबारी दिवस पर 71710 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। इस प्रकार आज चांदी का रेट 411 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ खुला है।

चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 4813 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
एमसीएक्स पर जानिए किस रेट पर हो रहा है गोल्ड में कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज दोपहर 12 बजे सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। सोने में 5 अप्रैल 2024 की फ्यूचर ट्रेड 185.00 रुपये की तेजी के साथ 65,363.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं चांदी की 3 मई 2024 की फ्यूचर ट्रेड 152.00 रुपये की गिरावट के साथ 73,986.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए किस रेट पर हो रहा है गोल्ड का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोपहर 12 के करीब गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का कारोबार 8.04 डॉलर की तेजी के साथ 2,155.51 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.08 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
2024 में कहां तक जा सकता है सोने का रेट
- कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार सोना 2024 के दौरान 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
- ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमत 2024 में 68,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
- एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
2024 में कहां तक जाएगा चांदी का रेट
औद्योगिक मांग में मजबूत के चलते चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना रहेगा। जानकारों का मानना है कि अगर चांदी का रेट 26 डॉलर प्रति औंस या 78,500 प्रति किलो के स्तर से ऊपर गया तो यह 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति



Click it and Unblock the Notifications