Fake Aadhaar Card Verification: आधार कार्ड का यूज आजकल हर काम के लिए होता है फिर चाहे वह बैंक अकाउंट खुलवाने का काम हो या फिर किसी सरकारी स्कीम के लिए अप्लाई करना हो। कई लोग सरकारी स्कीम का फायदा उठाने लिए या फिर किसी अन्य काम को करने के लिए फर्जी आधार कार्ड को बनवा लेते हैं।
ऐसे में लोग आपका भी फर्जी आधार बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किस तरह ये पता कर सकते हैं कि जो आधार कार्ड आप यूज क रहे हैं कहीं वह फर्जी तो नहीं है। आप अपने घर पर बैठे-बैठे इसे चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें आधार का वेरिकेशन
- UIDAI ने फर्जी आधार कार्ड की पहचान के लिए कुछ स्टेप्स बताएं जिन्हें आप आसानी से फॉलो करके ये पता कर सकते हैं कि आधार फर्जी है या नहीं।
- सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार सर्विस सेक्शन में Verify an Aadhaar No. पर क्लिक करना होगा।
- फिर आधार नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड एंटर करना होगा।
- इसके बाद अब Proceed To Verify पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने के साथ ही आपका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा।
अगर को फर्जी आधार का करता है यूज
आप फर्जी आधार कार्ड रखते हैं या इसका कोई भी व्यक्ति यूज करता है तो आपको कानूनी रूप से सजा मिल सकती है। UIDAI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करता है तो उसे 3 साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा।
आधार से जुड़ी शिकायत को ऐसे दर्ज करें
आधार से जुड़ी हुई कोई भी शिकायत दर्ज करने या पूछताछ करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को ध्यान में रखना होगा।
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "About UIDAI" के तहत "Grievances Redressal" पर क्लिक करें।
- अब "File a complaint" पर क्लिक करें।
- आपको एक नए पेज https://resident.uidai.gov.in/file-complaint पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा।
- अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, संपर्क डिटेल्स, नामांकन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
- जानकारी भरने के बाद "Check Status" पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी शिकायत का स्टेटस जानने के लिए नए पेज पर भेज दिया जाएगा।
इस तरह से आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं और इसे ट्रैक भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications