Bhu Aadhaar Card Apply Process: निवेश के बेहतरीन तरीकों में से एक है जमीन खरीदना और भारत में ज्यादातर लोग संपत्ति खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ये देखा गया है कि लोग जमीन तो खरीद लेते हैं, पर वहां रहते नहीं हैं और उनकी जमीन पर गलत तरह से कोई दूसरा व्यक्ति कब्जा कर लेता है।
अगर आपने भी ऐसे कई मामले सुने हैं और आप इन्हें सुनकर घबरा जाते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप भू-आधार की मदद से अपनी जमीन पर कब्जा होने से बचा सकते हैं।

ये होता है भू-आधार कार्ड का मतलब
भू आधार कार्ड को सरकार ने कृषि भूमि और शहरी भूमि के लिए जारी किया है। इस कार्ड की मदद से भूमि की आधुनिक पहचान के लिए एक 14 अंकों की संख्या प्रदान की जाएगी। इस संख्या को अल्फ़ान्यूमेरिक विशिष्ट पहचान संख्या कहते हैं। यह 14 अंकों की संख्या भूमि को उसकी एक यूनिक आईडेंटिटी देती है।भू आधार कार्ड के साथ भूमि के मालिक का आधार कार्ड भी जोड़ा जाता हैं ताकि आधिकारिक मामलों और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से जमीन के मालिक को मिल पाए।
भू आधार कार्ड से मिलेगी ये जानकारी
भू आधाक कार्ड से आपको कई सारी जानकारी मिल सकती है। इसमें भूमि की भौगोलिक स्थिति, नक्शे पर सटीक लोकेशन, भूमि मालिक की जानकारी, प्राकृतिक जल स्तर, रसायनिक जानकारी, भूमि का प्रकार और भी अन्य कई जानकारी इस कार्ड से ही आपको मिल जाएंगी।
इस कार्ड से मिलेंगे ये सभी फायदे
भू-आधार कार्ड के कई फायदे हैं। इनमें से कु फायदे चलिए आपको बताते हैं भू-आधार आपकी जमीन पर कोई अवैध कब्जा नहींकर पाएगा। अगर कोई आपकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तो सरकार इसे वापस दिलाने में मदद करेगी। साथ ही आपको मुआवजा भी मिलेगा।
इसके अलावा किसानों और अन्य भूमि मालिकों को कृषि ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं भी इस भू आधार की मदद से मिलेंगी। भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण प्रशासन में पारदर्शिता भी लाएगा।
इन स्टेप्स की मदद से बनवाएं अपना भू आधार कार्ड
भू आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आपको अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत कार्यालय या पंचायत समिति में संपर्क करना होगा। इसके लिए आवेदन करने हेतु आपको भूमि से संबंधित संपूर्ण डॉक्यूमेंट औ भूमि मालिक के डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती हैं। आवेदन करने के बाद पंचायत द्वारा आपकी भूमि की भौतिक जांच होती हैं। इसके बाद पंचायत द्वारा आपको भू आधार कार्ड बनाकर देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications