नयी दिल्ली। आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य ई-सेवा पोर्टल से बहुत सारी सेवाओं का ऑनलाइन फायदा उठा सकते हैं। वैसे अगर फॉर्मल सेक्टर में काम करते हैं तो आपको ईपीएफओ के बारे में अच्छी जानकारी होगी। आपके मासिक वेतन में से कटने वाली कुछ राशि आपके पीएफ अकाउंट में जमा होती है, जिसे ईपीएफओ ही संभालता है। जानकारी के लिए बता दें कि ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की भारत में संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए जरूरी पीएफ योजना, पेंशन योजना और बीमा योजना के मैनेजमेंट में मदद करता है। ईपीएफओ के ऑनलाइन पोर्टल से आप जिन सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं उनमें ईपीएफ स्टेटमें, पैसे निकालने के लिए फिलिंग क्लेम, ईपीएफ अकाउंट का ट्रांसफर और नॉमिनेशन दाखिल करना भी शामिल है।
करना होगा ईपीएफओ पोर्टल पर रजिस्टर
अगर आप ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ईपीएफओ के पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग-इन कर सकेंगे। ईपीएफओ ने पिछले कई सालों से पीएफ ट्रांसफर, क्लेम प्रोसेस सहित बाकी सुविधाओं को आसान बनाने को लेकर कई प्रयास किये हैं। इनमें एक ऐसी ही खास सर्विस है यूएएन यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, जिसके आने के बाद ईपीएफओ की बहुत सारी सेवाओं का लाभ उठाना काफी आसान हो गया है। ईपीएफओ की ऑनलाइन सर्विसेज का फायदा उठाने के लिए आपको यूएएन जरूर ही एक्टिवेट करना होगा।
कैसे मिलेगा यूएएन
हर कर्मचारी का यूएएन कंपनी से मिलने वाली सैलेरी स्लिप पर होता है। अगर सैलेरी स्लिप पर यूएएन न तो आप अपनी कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट से यूएएन ले सकते हैं। मगर ये केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके पीएफ कटता है।
ऐसे करें ईपीएफओ पोर्टल पर रजिस्टर
- मेम्बर ई-सेवा पोर्टल पर जायें - https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/
- एक्टिवेट यूएएन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको पैन, मेम्बर आईडी, आधार या यूएएन दर्ज करना होगा।
- इसके अलावा आपको नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भी दर्ज करनी होगी।
- फिर Get Authorization Pin पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा।
- आपकी स्क्रीन पर एक वेबपेज दिखाई देगा जहां दर्ज की गयी डिटेल को वेरिफाई करना होगा।
- यहां बतायी गयी जगह पर ओटीपी दर्ज करें। 'वैलिडेट ओटीपी' और एक्टिवेट यूएएन' पर क्लिक करें।
एक बार जब आपका यूएएन एक्टिव हो जायेगा तो आपके मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा जिसमें ईपीएफओ पोर्टल अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए पासवर्ड होगा। यह पासवर्ड आपके खाते में लॉग इन करने के बाद बदला जा सकता है।
ईपीएफओ पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉगिन करें
एक बार अपना यूएएन एक्टिवेट करके आप ईपीएफओ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं, तो फिर अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे:
- https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जायें
- यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- साइन इन पर क्लिक करें।
एक बार विवरण सही ढंग से दर्ज हो जाने के बाद, आप अपने खाते में लॉग इन हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें - EPFO : यूएएन एक्टिवेट करना है बेहद आसान, जानें प्रोसेस
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications