बैंक खाते से लेकर प्रोविडेंट फंड खाते तक नो योर कस्टमर (केवाईसी) काफी जरूरी है। लेकिन इसके बाद भी ईपीएफओ के खाताधारक अब भी शायद इसके फायदे से दूर हैं।
नई दिल्ली, मार्च 17। बैंक खाते से लेकर प्रोविडेंट फंड खाते तक नो योर कस्टमर (केवाईसी) काफी जरूरी है। लेकिन इसके बाद भी ईपीएफओ के खाताधारक अब भी शायद इसके फायदे से दूर हैं। यही वजह है कि अब तक कुल 60 फीसदी अंशधारक ऐसे हैं, जिन्होंने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) में अपना केवाईसी अपडेट कराया है। ऐसे सदस्य ईपीएफओ की ऑनलाइन सर्विस का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। PF अकांउट : इन 5 बड़े फैक्ट को जान लें, फायदे में रहेंगे आप

केवाईसी बेहद जरूरी है। इसके बिना पीएफ खातों से पैसा नहीं निकाला जा सकता। ईपीएफओ के दायरे में आने वाली कंपनियों और संस्थानों से पीएफ अंशधारकों को यूएएन और केवाईसी के मिलान को 100 प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि यूएएन का केवाईसी कराना जरूरी है।
केवाईसी डिटेल को ऑनलाइन करें अपडेट
ईपीएफओ खाताधारक यूएएन ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी डिटेल को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर केवाईसी डिटेल अपडेट किया जाता है तो ईपीएफ खातों को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। एक्टिवेट होने के बाद मेंबर को हर महीने पीएफ से जुड़ी जानकारी एसएमएस के जरिये मिलती है। ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर जाकर ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर केवाईसी डिटेल अपडेट या बदल सकते हैं। लॉगिन के बाद ग्राहक जरूरी दस्तावेजों और यूएएन नंबर का उपयोग करके अपने केवाईसी डिटेल को अपडेट कर सकते हैं। ईपीएफ खाता धारक को केवाईसी दस्तावेज जमा नहीं करने पर एसएमएस अलर्ट नहीं मिलेगा।
ये दस्तावेज हैं जरूरी
यूएएन से जुड़े केवाईसी में आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पैन और अंशधारक का मोबाइल नंबर जरूरी होता है। जब अंशधारक अपना केवाईसी यूएएन के साथ जोड़ लेता है तो वह अपने मोबाइल फोन से पीएफ अकाउंट से संबंधित जानकारी वास्तविक समय में हासिल कर सकता है।
केवाईसी कराने के क्या हैं फायदे
- जिन खातों में केवाईसी डॉक्यूमेंट की प्रक्रिया पूरी हुई रहती है उन्हें कभी भी पैसे ट्रांसफर या निकासी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
- अगर आपके पीएफ अकाउंट में बैंक खाते की जानकारी अपडेटेड नहीं होती है तो क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है।
- अगर आपने केवाइसी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करा रखे हैं तो ईपीएफ सदस्य को कोई एसएमएस अलर्ट आपको नहीं मिलेगा।
- ईपीएफओ यूएएन पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर आप अपना केवाइसी अपडेट कर सकते हैं।
घर बैठे कैसे कराएं केवाइसी
- यूएएन में केवाइसी कराने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि, यूएएन पोर्टल से ही इसे किया जा सकता है।
- सबसे पहले अपने पोर्टल पर जाएं और यहां केवाइसी का ऑप्शन क्लिक करें।
- अब आपके सामने जो विंडो खुली है, उसमें बहुत सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे।
- यहां पैन, आधार, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट वाले सेक्शन पर एक-एक करके क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भर दें और सब्मिट कर दें। अब आपका पैन और आधार इसमें जुड़ तो जाएगा।
- लेकिन, इसे वेरिफाई कराने के लिए आपको अपने एम्प्लॉयर से कहना होगा। एम्प्लॉयर के वेरिफाई करते ही आप ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
पैसा सीधे आएगा अकाउंट में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट का फायदा यह है कि अगर आप अपना पीएफ निकालना चाहते हैं और आपका केवाईसी अपडेट है तो महज 3 दिन में ईपीएफओ आपके पीएफ निकासी की प्रक्रिया को प्रोसेस कर देगा। इसके बाद पीएफ का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications