नयी दिल्ली। अकसर किसी वजह से न चाहते हुए भी एक से अधिक बैंकों में खाते खुलवाने पड़ जाते हैं। खास कर 2-3 साल में अपनी नौकरी बदलवानों के लिए यह बहुत आम बात हो सकती है। क्योंकि विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग बैंकों से करार होते हैं, जिनमें वे अपने कर्मचारियों के सैलेरी अकाउंट खुलवा कर उसी में वेतन देती हैं। कंपनियाँ ऐसा अपनी सहूलियत करती हैं। मगर नौकरी बदलने पर आपकी नयी कंपनी में नये बैंक में खाता खुल सकता है। उस स्थिति में आपको नये के साथ साथ पुराने खाते का भी ध्यान रखना पड़ता है, जो मुश्किल हो सकता है। सबसे पहले तो आपको सभी खातों में न्यूनतम राशि बरकरार रखनी पड़ेगी, वरना बैंक आपसे शुल्क वसूलेगा. सरकारी बैंकों में जरूरी न्यूनतम मासिक बैलेंस राशि कम होती है, मगर प्राइवेट बैंकों में यह काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपके लिए एक से अधिक खाते रखने के नुकसान हो सकते हैं।
क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है नकारात्मक असर
एक से अधिक बैंक खातों को सही से मेनटेन न करने का आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके चलते आपको लोन लेने में दिक्कत आ सकती है। जरूरत के समय लोन न मिलने पर आपके जरूरी काम लटके रह सकते हैं। वैसे भी कई बैंकों ने न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस राशि की सीमा बढ़ा दी है। ऐसे में बेहतर यही है कि आप बिना जरूरत वाले बैंक खाते बंद करवा दें। आइये आपको बताते हैं कि कैसे बंद करवायें खाता।
बंद करने से पहले खाते को करें डी-लिंक
खाता बंद करवाने से पहले यदि आप इसका इस्तेमाल किसी पंजीकृत निवेश, ऋण, व्यापार, क्रेडिट कार्ड से भुगतान, डिपॉजिट के लिए कर रहे हैं तो इसे खाते डीलिंक करवायें। खाता बंद होने पर इन चीजों के लिए एक वैकल्पिक बैंक खाता नंबर दिया जा सकता है। इसके बाद खाता बंद करवाने के लिए आपको बैंक ब्रांच में जाना पड़ेगा, जहाँ क्लोजर फॉर्म और डी-लिंकिंग फॉर्म भरें। याद रखें कि खाता बंद करवाने के लिए जाते समय बची हुई चेक बुक, क्रेडिट और डेबिट कार्ड वगेरह लेकर जायें। इन्हें बैंक में जमा करवाना पड़ता है।
बाकी जमा पैसा मिलेगा
खाता बंद करवाते समय बैंक आपसे फॉर्म में इसका कारण पूछ सकता है। वहीं बैंक में बकाया पैसों की बात करें तो बैंक को नकद में 20000 रुपये तक का भुगतान कर सकता है। वैकल्पिक रूप से, खाताधारक भुगतान का तरीका चुन सकता है। आपको बता दें कि बैंक खाता एक साल से पुराना होने पर आम तौर पर कोई चार्ज नहीं लगता है। वहीं खाता खुलवाने के 14 दिनों के अंदर बंद करवाने पर भी कोई चार्ज नहीं लगता। मगर 14 दिन और 1 साल के भीतर खाता बंद करवाने पर अलग-अलग बैंक अलग अलग ही चार्ज लेते हैं।
यह भी पढ़ें - जियो को लगेगा एक और झटका, जानिए ट्राई की मंशा
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications