नयी दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई का आईयूसी शुल्क वसूलने की अवधि एक साल के लिए बढ़ाया जाना जियो और इसके ग्राहकों दोनों के लिए झटका है। पहले अगर रिलायंस जियो के ग्राहकों की बात करें तो अब उन्हें कम से कम एक साल तक के लिए जियो प्लान में मौजूद सीमित मुफ्त मिनटों के ऊपर अन्य नेटवर्कों पर कॉल करने पर हर मिनट के लिए 6 पैसे का शुल्क देना होगा। दिक्कत यह है कि इसके लिए आपको अलग से रिचार्ज करवाना पड़ेगा, क्योंकि मुख्य प्लान में अलग से टॉकटाइम नहीं होता। जियो ने कहा था कि अगर ट्राई 1 जनवरी 2020 से आईयूसी शुल्क हटा दे तो वे भी अपने ग्राहकों से शुल्क लेना बंद कर देगी। मगर फिलहाल एक साल तक ऐसा होना मुश्किल है। वहीं भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों से ऐसा कोई शुल्क नहीं वसूल रही हैं। हालाँकि हाल ही में अपने प्लान करते हुए इन दोनों कंपनियों ने भी यह शुल्क लेना शुरू कर दिया था, मगर बाद दोनों ही कंपनियों ने यह शुल्क हटा दिये।
क्या होता है आईयूसी चार्ज
इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज यानी आईयूसी शुल्क की वजह से ही जियो से दूसरे नेटवर्कों पर असीमित मुफ्त कॉलिंग नहीं है। आपको बता दें कि एक टेलिकॉम कंपनी के नेटवर्क से दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए उस कंपनी को ट्राई की ओर से तय किए गए शुल्क का भुगतान करना होता है। मतलब जिस नेटवर्क से आउटकॉलिंग की जानी है वे कंपनी उस नेटवर्क की कंपनी को यह शुल्क देगी, जिसके नेटवर्क पर कॉल की जाती है। मतलब वोडाफोन ग्राहक जियो ग्राहक को कॉल करे तो वोडाफोन जियो को इसके लिए आईयूसी शुल्क देगी।
जियो के लिए है झटका
ट्राई का नया फैसला वोडाफोन और एयरटेल दोनों के लिए सकारात्मक खबर है। ये दोनों ही कंपनियाँ आईयूसी शुल्क को बरकरार रखने के पक्ष में थीं। मगर रिलायंस जियो चाहती थी कि इसे खत्म कर दिया जाये। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलायंस जियो के नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल अधिक होती हैं, जबकि दूसरी कंपनियों के नेटवर्क पर इनकमिंग अधिक और आउटगोइंग कम होती हैं। आउटगोइंग ज्यादा होने से जियो को दूसरी कंपनियों को चार्ज भी अधिक देना होता है। इसलिए जियो अब इसी चार्ज को ग्राहकों से वसूल रही है। हालाँकि यह चार्ज शुरू होने से पहले जियो अपने नेटवर्क पर सीमित मिनट मुफ्त दे रही है।
एयरटेल और वोडाफोन को फायदा
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों कंपनियों पर सरकार को एजीआर का समय पर भुगतान करने का दबाव है। ऐसे में ट्राई के नये फैसले से इन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि इन्हें आईयूसी शुल्क का भुगतान किया जायेगा। वहीं जियो मुफ्त मिनटों के ऊपर ये शुल्क लेगी तो ऐसे में मोबाइल उपभोक्ताओं का रुझान एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की और बढ़ सकता है। क्योंकि इन दोनों नेटवर्कों पर सभी नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग है।
यह भी पढ़ें - ट्राई का नया फैसला : जानें रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए क्यों है झटका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
