लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है।
नई दिल्ली: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी में करोड़ों लोगों ने निवेश किया हुआ है। एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा की कोई पॉलिसी खरीदने के बाद उसके बारे में हर कुछ जानना काफी मुश्किल होता है। LIC के इन 4 प्लान के बारे में जानिए, फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें

इसके साथ ही किसी नई पॉलिसी के बारे में जानने के लिए ऑफिस जाना पड़ता है। कई बार हम प्रीमियम जमा करने की तारीख, पॉलिसी स्टेटस, या फिर उसका टाइम पीरियड याद नहीं रख पाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम पॉलिसी के स्टेट्स को टाइम-टू-टाइम पर चेक करते रहें। इसके लिए आप ऑनलाइन पॉलिसी जमा करने की तारीख, एक्सट्रा चार्ज या फिर पॉलिसी की फीस के बारे में जान सकेंगे।
ऑनलाइन चेक कैसे करें पॉलिसी
इससे पहले एलआईसी फाउंडेशन अपने एजेंट के संपर्क में रहते थे, ताकी वह पॉलिसी को ट्रैक कर सकें। लेकिन अब एलआईसी ने इन डिजिटल सेवाओं का उपयोग करके कई ऑनलाइन और मोबाइल सेवाओं को लागू किया है। अब कोई भी आसानी से अपनी पॉलिस की स्थिति पर नजर रख सकता है। इससे आप ऑफिस में लंबी लाइन लगने से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे एलआईसी ऑनलाइन स्टेट्स को चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन चेक कैसे करें पॉलिसी
इससे पहले एलआईसी फाउंडेशन अपने एजेंट के संपर्क में रहते थे, ताकी वह पॉलिसी को ट्रैक कर सकें। लेकिन अब एलआईसी ने इन डिजिटल सेवाओं का उपयोग करके कई ऑनलाइन और मोबाइल सेवाओं को लागू किया है। अब कोई भी आसानी से अपनी पॉलिस की स्थिति पर नजर रख सकता है। इससे आप ऑफिस में लंबी लाइन लगने से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे एलआईसी ऑनलाइन स्टेट्स को चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें एलआईसी पॉलिसी स्टेट्स
- अपनी पॉलिसी स्टेट्स को जानने के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- अब अपना नाम, पॉलिसी संख्या, डेट ऑफ बर्थ डालें।इसके बाद जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो आप अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेट्स जांच सकते हैं।
एसएमएस के जरिए स्टेटस की लें जानकारी
इसके साथ ही आप एसएमएस के जरिए भी स्टेटस चेक कर सकते है। अगर आप एलआईसी की पॉलिसी की जानकारी लेना चाहते हैं तो एसएमएस के जरिए ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से 56677 पर एसएमएस करना होगा। आप एलआईसी से जुड़ी किसी भी जानकारी एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। समझने के लिए बता दें कि अगर आप पॉलिसी का प्रीमियम जानना चाहते हैं तो आप ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। ठीक इसी तरह अगर आपकी पॉलिसी लेप्स हो गई है, बोनस जानने के लिए,लोन अमाउंट जानने के लिए या फिर नॉमिनेशन की डीटेल के लिए भी आप एसएमएस के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि इन दिनों पॉलिसी से संबंधित कोई भी जानकारी आप लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
ऑनलाइन कॉन्टैक्ट डीटेल्स अपडेट करें
- इसके लिए सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।
- होम पेज पर कस्टमर सर्विस सेक्शन पर स्क्रॉल कर नीचे अपडेट योर कॉन्टैक्ट डीटेल्स, ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें। अगले पेज पर अब फिर एक अपडेट योर कॉन्टैक्ट डीटेल्स लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें नए इंटरफेस पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
- उसके बाद आपका पूरा नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, की डीटेल डालें। फिर नीचे डिक्लेयरेशन को टिक मार्क करें और फिर सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपका पॉलिसी डीटेल वेरिफाई करनी होती है। यहां आपसे पॉलिसी नंबर डालने को कहा जाएगा। फिर आपको इसके नीचे दिए गए Validate पॉलिसी डीटेल्स पर क्लिक करना है।
- ऐसा करने पर आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमें रिक्वेस्ट स्टेटस सक्सेसफुल लिखा आएगा। इस बाद आपको सेंड रिक्वेस्ट करना होता है। इसके बाद आपके पास एक वेरिफिकेशन कॉल एलआईसी से आएगी। यह कॉल वेरिफिकेशन के लिए आती है। ईमेल पर कन्फर्मंशन मेल सेंड कर दी जाएगी। इस तरह आपका कॉन्टैक्ट डीटेल्स अपडेट हो जाता है।
More From GoodReturns

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications