भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता।
नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। एलआईसी पॉलिसी मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। LIC : जानिए जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान की खासियत ये भी पढ़ें

कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति बहुत ही नुकसान हो रहा है। लेकिन कोरोना काल की इस संकट के दौर में आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। इस कठिन समय में आपकी पुरानी बचत और निवेश से कमाया हुआ पैसा ही काम आता है। जो आपकी और आपके परिवार के जीवन को सुरक्षित और सेक्योर रखता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपनी बचत और सुरक्षा के लिए अभी से ही कोई इंतजाम कर लें। आज आपको एलआईसी की ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बचत तो कराएगा ही साथ ही आर्थिक सुरक्षा का भी लाभ मिलेगा।
टेक टर्म प्लान को 18 साल से 65 साल उम्र के व्यक्ति ले सकते
एलआईसी के टेक टर्म प्लान यह एक प्योर रिस्क प्रीमियम प्लान है। यह ऑनलाइन टर्म पॉलिसी है और ऑफलाइन प्लान्स के मुकाबले सस्ता है। इसके तहत कवर की रकम पॉलिसी लेने वाले की पॉलिसी का मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार वालों को मिलती है। इस प्लान का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर अधिकतम 40 साल है। इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं। एलआईसी टेक टर्म प्लान में पॉलिसी कवरेज के लिए अधिकतम उम्र सीमा 80 साल रखी गई है। आपको जानकारी दें कि पॉलिसी लेने वाले नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एमेक्स कार्ड, यूपीआई, आईएमपीएस और ई-वॉलेट के जरिए रिन्युअल पेमेंट समेत प्रीमियम का पेमेंट कर सकता है।
न्यू जीवन आनंद में नॉमिनी को सुनिश्चित और एकीकृत बोनस
एलआईसी के न्यू जीवन आनंद को 18 वर्ष या उससे ज्यादा का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा 50 वर्ष रखी गई है। पॉलिसी के अंतर्गत न्यूनतम 1 लाख रुपए का सम अश्योर्ड लेना आवश्यक है। एलआईसी की न्यू जीवन आनंद में अगर पॉलिसी होल्डर का निधन पॉलिसी टर्म के बीच में हो जाता है तो इसमें नॉमिनी को सुनिश्चित और एकीकृत बोनस दिया जाता है। अगर पॉलिसी होल्डर इसके पूरे टर्म के दौरान जीवित रहता है तो उसे जमा बोनस के साथ सुनिश्चित मूल राशि दी जाएगी।
जीवन अमर पॉलिसी टर्म प्लान की अवधि 10 साल से लेकर 40 साल
अगर आप एलआईसी के जीवन अमर प्लान लेना चाहते है तो बता दें कि इस प्लान को 18-65 उम्र के लोग ही ले सकते हैं। पॉलिसी की अधिकतम एज मैच्योरिटी 80 साल है। यह पॉलिसी ग्राहक को मृत्यु तक का लाइफ कवर प्रदान करती है। पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 साल तक रहता है। इस पॉलिसी में स्मोकिंग करने वाले को स्मोकिंग ना करने वाले से ज्यादा प्रीमियम देना होता है। पुरुष का प्रीमियम महिला से ज्यादा रखा गया है। रेग्युलर प्रीमियम विकल्प के तहत कोई सरेंडर वैल्यू नहीं मिलेगी। जो लोग इसमें ज्यादा राशि इनश्योर करना चाहते हैं उन्हें भी इसमें बड़े डिस्काउंट दिए गए हैं। इस प्लान में 1 करोड़ रुपए की राशि पर ग्राहक को 20% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
जीवन लाभ पॉलिसी होल्डर के बाद परिवार को मिलती वित्तीय मदद
एलआईसी जीवन लाभ प्लान के तहत पॉलिसी के पूरे होने पर ज्यादा रकम मिलती है। अगर पॉलिसी पूरी होने से पहले ग्राहक की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को वित्तीय मदद दी जाती है। इसमें पॉलिसी होल्डर एलआईसी के लाभांश में भागीदारी रखता है। पॉलिसी के अंतर्गत फाइनल एडिशनल बोनस नॉमिनी को मिलता है। प्रीमियम पेमेंट के मोड के आधार पर भी ग्राहक को 2% की वार्षिक छूट दी जाती है। हालांकि ये प्रीमियम इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के लाभ के अंतर्गत नहीं आते।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
