अगर आप भी हमेशा से ट्रेन से यात्रा करते है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। आखिरी समय में अकसर बोर्डिंग प्वाइंट बदलने में परेशानी होती है। लेकिन अब इन परेशानियों से बचा जा सकता है।
नई दिल्ली: अगर आप भी हमेशा से ट्रेन से यात्रा करते है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। आखिरी समय में अकसर बोर्डिंग प्वाइंट बदलने में परेशानी होती है। लेकिन अब इन परेशानियों से बचा जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि किसी वजह से आपको ट्रेन यात्रा से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की जरूरत होती है। अगर आपने टिकट बुक करते समय में जिस बोर्डिंग प्वाइंटको बोर्डिंग प्वाइंट चुना है, वहां से ट्रेन नहीं पकड़ते हैं तो परेशानी हो जाती है। ऐसे में इसी तरह की समस्या से निपटने के लिए भारतीय रेल ने पिछले साल ही एक खास तरह की सुविधा शुरू की थी, जिसके बाद आप आसानी से बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकते हैं। दरअसल, कई लोगों को इस तरह की परेशानी होती थी, जिसके बाद रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है। रेलवे ने जानकारी दी है कि आईआरसीटीसी के टिकट बुकिंग पोर्टल के माध्यम से बोर्डिंग स्टेशन बदला जा सकता है। रेल की तत्काल टिकट कंफर्म न होने पर मिलेगी फ्लाइट टिकट, जानें प्रक्रिया ये भी पढ़ें

यात्रा के 24 घंटे पहले ही करना होगा बोर्डिंग स्टेशन चेंज
बता दें कि रेलवे की इस सुविधा से उन लोगों को आसानी होगी जिन्होंने खुद ही ऑनलाइन या एजेंट्स के जरिए या पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के तहत रेलवे टिकट बुक कराया है। हालांकि, रेलवे के मुताबिक, विकल्प ऑप्शन वाले पीएनआर के लिए बोर्डिंग स्टेशन नहीं बदला जा सकता है। बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव यात्रा करने से 24 घंटे पहले ही किया जा सकता है।
यात्री एक बार ही बदल सकते है बोर्डिंग स्टेशन
इस बात की जानकारी दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, अगर कोई यात्री एक बार बोर्डिंग प्वाइंट बदल लेता है तो उसके पास ओरिजिनल बोर्डिंग प्वाइंट से ट्रेन यात्रा शुरू करने का कोई अधिकारी नहीं होगा। आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक, बोर्डिंग प्वाइंट एक ही बार बदला जा सकता है।
जानिए बोर्डिंग प्वाइंट बदलना चाहते हैं तो इसके लिए क्या करें
1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने लॉगिन आईडी के मदद से आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
2. इसके बाद जो पेज खुलेगा, उसमें 'टिकट बुकिंग हिस्ट्री' का विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. यहां से आप उस ट्रेन टिकट को चुन सकेंगे जिसका बोर्डिंग प्वाइंट आपको बदलना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, वैसे ही एक नया पेज पॉप अप होगा।
4. इसके बाद अंतिम स्टेप में आप आसानी से ड्रॉप डाउन मेन्यू की मदद से नया बोर्डिंग स्टेशन चुन सकते हैं। यह ड्रॉप डाउन मेन्यू चेंज बोर्डिंग स्टेशन सेक्शन में उपलब्ध होगा।
अन्य महत्वपूर्ण बातें जान लें
- आईआरसीटीसी के अनुसार, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा मुसाफिरों को सिर्फ आईआरसीटीसी के वेब पोर्टल या मोबाइल एप पर ही उपलब्ध होगी।
- अगर यात्रा शुरू होने से 24 घंटे के भीतर किसी मुसाफिर ने अपना बोर्डिंग स्टेशन बदला है तो टिकट कैंसिलेशन पर किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा।
- वहीं, ट्रेन के कैंसिल होने, ट्रेन में कोच न लगने या तीन घंटे से अधिक ट्रेन लेने होने की स्थिति में टिकट रिफंड के सामान्य नियम लागू होंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार, यदि बुकिंग के दौरान बोर्डिंग स्टेशन को बदला गया है, तो मुसाफिरों को बोर्डिंग स्टेशन बदलने का एक और मौका मिलेगा।
- बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए मुसाफिरों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल अप्लीकेशन के जरिए 'बुक्ड टिकट हिस्ट्री' में जाना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
