फेस्टिव सीजन में टू-व्हीलर कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। दिवाली से पहले बजाज ऑटो ने सबसे लोकप्रिय बाइक पल्सर पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है।
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में टू-व्हीलर कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। दिवाली से पहले बजाज ऑटो ने सबसे लोकप्रिय बाइक पल्सर पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने ये ऑफर पल्सर 125 के तीन वेरिएंट पर लागू किया है। चलिए आपको ऑफर के बारे में पूरी जानकारी देते है। नवरात्रि ऑफर : मात्र 7226 रु में लें Bajaj Platina, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट ये भी पढ़ें

10 प्रतिशत का मिलेगा कैशबैक
कस्टमर इन बाइक को खरीदते समय यदि पेटीएम से भुगतान करते है तो उन्हें 5 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। दूसरी ओर कस्टमर यदि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते है तो उन्हें 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर कस्टमर को 5 प्रतिशत कैशबैक की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कस्टमर पल्सर 125 के तीनों वेरिएंट को 8,580 रुपये के डाउन पेमेंट पर 6.99 प्रतिशत की ब्याज दर पर अपने घर ले जा सकते हैं।
पल्सर के इन मॉडल पर मिलेगा
पल्सर 125 स्प्लिट-पल्सर 125 स्प्लिट सीट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। जिस पर कंपनी 3 हजार रुपये की छूट दे रही है। ऐसे में इस बाइक की कीमत आपको केवल 70,274 रुपये पड़ेगी।
पल्सर 125 सिंगल सीट-पल्सर 125 सिंगल सीट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 72,122 रुपये है जिसे आप 69,622 रुपये में घर ले जा सकते है। इस बाइक को खरीदने पर आपको 2500 रुपये का फायदा होगा।
पल्सर 125 डिंस्क वैरिएंट्स-पल्सर 125 डिंस्क वैरिएंट्स की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 76,922 रुपये है जिसे आप 74,922 रुपये में खरीद सकते है। इस बाइक को खरीदने पर आपको 2000 हजार रुपये का फायदा होगा।
फेस्टिव सीजन में ही है बस ऑफर
बजाज ऑटो की तरफ से यह ऑफर इसी महीने यानी 31 अक्टूबर 2020 तक ही है। इसके अलावा कंपनी कम डाउनपेमेंट पर दूसरी मोटरसाइकिल भी ऑफर कर रही है। डाउनपेमेंट में वेरिएंट के मुताबिक अंतर भी हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप में जाकर भी ऑफर की जानकारी ले सकते हैं।
फ्री मिलेगी 2000 रु तक की एक्सेसरी
वहीं दूसरी ओर इसी कड़ी में यामाहा भी ग्राहकों के लिए फ्री ब्रांडेड एक्सेसरी का फेस्टिव ऑफर निकाला है। इसके तहत यामाहा के 125cc स्कूटर की बुकिंग पर ग्राहक को 2000 रुपये कीमत की ब्रांडेड एक्सेसरी मिलेगी। कंपनी की यह पेशकश यामाहा Fascino 125, RayZR 125 और RayZR Street Rally 125 स्कूटर पर मान्य है। भारत में यामाहा के पोर्टफोलियो में अभी 125cc स्कूटर ही मौजूद हैं। यामाहा की फ्री ब्रांडेड एक्सेसरी स्कीम केवल दिल्ली में लागू है, पूरे भारत में इसका फायदा नहीं लिया जा सकता। यह एक लिमिटेड पीरियड स्कीम है। हालांकि कंपनी ने इसकी आखिरी तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन अनुमान है कि यह पेशकश त्योहारी सीजन खत्म होने तक चलेगी।
जानिए कौन-सी एक्सेसरी उपलब्ध
यामाहा Fascino के साथ फ्री ब्रांडेड एक्सेसरी के लिए ग्राहक beige सीट कवर, फ्लोर मैट, सीट कवर के लिए कुशन, कन्वीनिएंस हुक, क्रोम स्कूटर गार्ड, यूएसबी चार्जर, टेंडेम फुट रेस्ट आदि में से चुनाव कर सकता है। RayZR स्कूटर के साथ जो एक्सेसरी फ्री ली जा सकती हैं, उनमें Fascino के साथ वाली एक्सेसरी के अलावा मेश सीट कवर, मेटल फ्लोर मैट भी शामिल हैं। RayZR Street Rally के साथ भी यही सब एक्सेसरी उपलब्ध हैं। ग्राहक इनमें से अपनी पसंद की एक्सेसरी का चुनाव कर सकता है लेकिन उसे ध्यान रखना होगा कि केवल 2000 रुपये तक की ब्रांडेड एक्सेसरी ही फ्री मिलेगी। फिर चाहे यह अमाउंट लिमिट एक ही एक्सेसरी की कीमत में पूरी हो जाए, या एक से ज्यादा एक्सेसरी इसमें आ जाएं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
