लाखों की बुलेट को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली, अप्रैल 21। लाखों की बुलेट को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की शाही सवारी बुलेट का दीवाना तकरीबन हर कोई है। लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण कई बार लोग इस बाइक को खरीद नहीं पाते हैं। भारत के युवावर्ग में खासा पसंद किया जा है। बुलेट की इसी क्रेज को देखते हुए दूसरी टूव्हीलर निर्माता कंपनियों ने भारी बाइक्स के मॉडल लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। महंगी हो गई Royal Enfield से लेकर KTM तक की बाइक, चेक करें नई कीमतें

50 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदें बुलेट
हर कोई बुलेट चलाना चाहते हैं लेकिन कम बजट होने के चलते नहीं खरीद पाते है। चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह जहां से आप अपने बजट को बढ़ाए बिना रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीद सकते हैं। हम अपनी खबर के जरिए आपको सस्ते में बुलेट खरीदने के बारे में बताएंगे जिससे आपका शौक पूरा हो जाएगा। सेकेंड हैंड बाइक बेचने वाले कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां आप सस्ती कीमत में बुलेट खरीद सकते हैं। ड्रूम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 50 हजार रुपये से भी नीचे के रेंज में रॉयल एनफील्ड की बुलेट मिल रही है।
यहां मिलेगा सस्ते में बढ़िया बाइक
बता दें कि इस वेबसाइट साइट पर रॉयल एनफील्ड की कई शानदार बाइक्स को सेल के लिए लिस्ट किया है जिनको आप नई कीमत के आधे दाम से भी कम पर खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ड्रूम पर आपको रॉयल एनफील्ड की कौन सी बाइक कम से कम कीमत पर मिल सकती है। इस वेबसाइट पर रॉयल एनफील्ड की कई और बाइक्स को लिस्ट किया गया है जिनको आप 50 हजार से लेकर 1 लाख तक के बजट में बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं।
कम बजट में यहां खरीदें रॉयल एनफील्ड बुलेट
वेबसाइट पर कई रॉयल एनफील्ड की कई ऐसी बाइक हैं जो 2010 से लेकर 2012 मॉडल तक की हैं इन बाइक्स की कीमत 50 हजार रुपये तक रखी गई है। जिसमें कंपनी की तरफ से आपको पूरी सर्टिफिकेशन दी जाएगी। ड्रूम पर रॉयल एनफील्ड की क्रूज बाइक थंडरबर्ड 350 को भी लिस्ट किया गया है जो 2012 मॉडल है। कंपनी ने इसकी कीमत 45 हजार रुपये तय की है। तो अगर आप पहाड़ों पर बाइक चलाने और रोमांचक यात्रा के शौकीन है तो आप रॉयल एनफील्ड की हिमालयन बाइक इस वेबसाइट से ले सकते हैं जो यहां लिस्ट की गई है। कंपनी द्वारा लिस्ट की गई रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक का मॉडल 2016 है। बाइक में 410 सीसी का इंजन है और बाइक 14 हजार किलोमीटर चल चुकी है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1 लाख रुपये तय की है।
दस्तावेज और बुलेट कंडीशन को बिलकुल न करें अनदेखी
आप इस वेबसाइट से बुलेट लेते है तो इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले उनकी कंडीशन, उसके पेपर की अच्छी तरह जांच कर लें ताकि भविष्य में आपको किसी भी बात के लिए परेशानी न उठानी पड़े। मशहूर वेबसाइट जिसका नाम Droom है, वहां पर आधे से भी कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की शानदार बुलेट बिक रही हैं। अच्छी बात ये है कि यहां से आप घर बैठे आनलाइन बुलेट खरीद सकते है। बता दें कि यहां पर जो भी बुलेट के बारे में बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ध्यान दें कि ये सभी बाइक्स दिल्ली के साथ ही साथ दूसरे शहर में भी उपलब्ध है।
महंगी हो गईं रॉयल एनफील्ड की बुलेट
रॉयल एनफील्ड ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने एक बार फिर से अपनी मोटरसाइकिलों कों महंगा कर दिया है। रॉयल एनफील्ड ने इस महीने अपनी 350 सीसी सेगमेंट की बाइक्स की कीमतों को 13,000 रुपये तक बढ़ा दिया। इससे पहले कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी मोटरसाइकिलों को 3,000 रुपये तक महंगा कर दिया था। तब कंपनी ने बढ़ी कीमतों के पीछे कोरोना के कारण कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी का हवाला दिया था।
बुलेट की नई कीमतें, चेक करें
1 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 1,61,385 रुपये
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 ES 1,77,342 रुपये
2 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (डुअल- ABS) 2,05,004 रुपये
3 रॉयल एनफील्ड उल्का 350 (आग का गोला) 2,08,751 रुपये
रॉयल एनफील्ड मेटर Meteor 350 (Stellar) 2,15,023 रुपये
रॉयल एनफील्ड उल्का 350 (सुपरनोवा) 2,25,478 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications