अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ज्यादा बजट न होने के कारण नहीं खरीद पाते है, तो आपको अब और निराश होने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ज्यादा बजट न होने के कारण नहीं खरीद पाते है, तो आपको अब और निराश होने की जरूरत नहीं है। नई बाइक्स के अलावा देश में सेकंड हैंड बाइक्स का भी बाजार काफी बड़ा है। Top 10 बाइक : ये देती हैं सबसे ज्यादा एवरेज, जानिए कीमत ये भी पढ़ें

कई लोगों का ये मानना होता है कि सेकेंड हैंड बाइक कुछ खास नहीं होती। लेकिन आज हम आपको अपने खबर के जरिए सेकेंड हैंड बाइक के बारे में बताएंगे। यकीन मानिए जब आप ठीक से जांच पड़ताल के बाद बाइक खरीदेगें तो आप सेकेंड हैंड बाइक्स में अपनी जरूरत के हिसाब से अच्छी बाइक खरीद सकेंगे।
घर बैठे यहां से खरीदें सेकेंड हेंड बाइक
आज हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। अच्छी बात तो ये है कि आपको अपनी पंसदीदा बाइक को खरीदने के लिए कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे। आप कमर्शियल शॉपिंग साइट ड्रूम के जरिए बेहतर सेकेंड हैंड बाइक खरीद सकते है। कंपनी की वेबसाइट पर आपको अलग-अलग कंपनी की कई बाइक मिल जाएगी। जिनके बारें में ड्रूम पर आपको विस्तृत जानकारी भी मिल जाएगी। तो चलिए हम आपको बताते है बजाज, टीवीएस, यामाहा, महिंद्रा और हीरो की बाइक लेने के बारे में।
30 हजार रु से भी कम में मिल रहा बाइक
हीरो स्प्लेंडर प्लस 100cc
हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस 100cc बाइक ड्रूम वेबसाइट पर मौजूद है ये बाइक 2016 का मॉडल है। इस बाइक को आप 31 हजार 900 रुपये में खरीद सकते है। बता दें कि वेबसाइट के अनुसार हीरो स्प्लेंडर प्लस 100cc बाइक 9 हजार किलोमीटर चली है।
बजाज V15 150cc
वहीं वेबसाइट के अनुसार बजाज की ये बाइक 2018 का मॉडल है और आप इस बाइक को केवल 40 हजार रुपये में खरीद सकते है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 17 हजार किलोमीटर चली है।
महिंद्रा सेंचुरो 110cc
इस बाइक को आप 21 हजार 990 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ड्रूम वेबसाइट के अनुसार ये बाइक 2016 का मॉडल है। जो कि ये अभी तक 51 हजार 500 किलोमीटर चली है।
यामाहा SZR 150cc
ये बाइक यामाहा की सबसे बेहतरीन बाइक में शुमार है। ड्रूम वेबसाइट के अनुसार यामाहा SZR 150cc बाइक का ये मॉडल 2015 का है जो 16 हजार 935 किलोमीटर चली है इस बाइक को आप केवल 35 हजार 460 रुपये में खरीद सकते है।
बजाज पल्सर 150cc
युवाओं की बेहद खास पसंदीदा बाइक बजाज पल्सर भी काफी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बजाज पल्सर 150cc बाइक को आप ड्रूम वेबसाइट से केवल 10 हजार रुपये में खरीद सकते है। वेबसाइट पर बाइक का 2006 का मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है और ये बाइक 52 हजार किलोमीटर चली है।
ऑनलाइन इस वेबसाइट से बुक करें बुलेट
अगर आप सेकेंड हैंड बाइक लेने का मन बना रहे है तो इसके लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मशहूर ऑनलाइन वेबसाइट ड्रूम से ही, आधे से भी कम कीमत में शानदार बाइक बुक कर सकते हैं। जानकारी दें कि यहां पर बाइक्स के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो ड्रूम वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। इसके अलावा भी आप ऑनलाइन Olx, droom.in, bikedekho.com, bike4sale.com और Quickr पर भी सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। इन सभी जगहों पर आपको सस्ते में सेकेंड हैंड बाइक खरीदने का मौका मिलेगा। आप अपने शहर के हिसाब से बाइक का चुनाव कर सकते है।
सेकंड हैंड बाइक खरीदने वक्त इन बातों का रखें ख्याल
सेकंड हैंड बाइक हो या नई खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी होता है। ये जानकरी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। सबसे पहले अपना बजट बना लें कि आपको कितने तक बाइक खरीदना है। उसके बाद किस तरह की बाइक लेना आप पसंद करते हैं। सेकेंड हैंड बाइक को यूज्ड-बाइक ब्रोकर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फिर मोटरसाइकिल मालिक से डायरेक्ट खरीदा जा सकता है। इस तरह आप दो से तीन जगह बाइक रेट्स कम्पेयर कर लें। उसके बाद सबसे जरूरी बात है बाइक के पार्ट्स, तो पहले पार्ट्स की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। वहीं बाइक को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। बाइक के टायर अवश्य चेक करें कि उसमें कितने पुराने टायर हैं।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications