अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है।
नई दिल्ली: अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाइक मैन्युफैक्चर कंपनियों ने भी ऐसी बाइक्स बाजार में उतारी हैं।

आज हम आपको ऐसी ही 10 दमदार बाइक्स के बारे में बता रहे है, जो कि शानदार फीचर्स के साथ आ रही हैं और इनका माइलेज भी काफी अच्छा है। कीमत के लिहाज से भी ये बाइक काफी किफायती हैं। बजाज से लेकर हीरो और टीवीएस तक कंपनियों की बाइक इस लिस्ट में शामिल हैं। कम कीमत और बेहतरीन माइलेज के अलावा ये सभी बाइक्स इंजन के मामले में भी बेहतर हैं और इनमें से कोई बाइक कंपनी की आईकॉनिक बाइक रही तो किसी बाइक का माइलेज 100 किमी/लीटर से भी ज्यादा है।
सबसे ज्यादा माइलेज वाली भारत की टॉप-10 बाइक
- बजाज की मॉडल CT110 माइलेज 104 kmpl जो की 48,704 रु. कीमत है।
- टीवीएस स्टार सिटी जो कि माइलेज 85 kmpl के साथ 62,784 रु. कीमत है।
- बजाज प्लेटिना की मॉडल 110 H गियर 84 kmpl माइलेज के साथ 62,899 रु. की है।
- हीरो सुपर स्प्लेंडर 83 kmpl माइलेज के साथ 71,650 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर प्लस 80 kmpl माइलेज के साथ 60,310 रु. की है।
- होंडा CD110 ड्रिम माइलेज 74 kmpl के साथ 65,505 रु. की है।
- टीवीएस रेडिऑन 69 kmpl माइलेज के साथ 59,742 रु. की है।
- होंडा शाइन 65 kmpl माइलेज के साथ 68,812 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर iSmart 61 kmpl माइलेज 65,672 रु. की है।
- हीरो पैशन प्रो 110 60 kmpl माइलेज 65,750 रु. की है।
सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बजाज CT110
इन बाइकों में बजाज CT110 है, जिसमें 104 kmpl (ARAI रेटेड) का माइलेज मिलता है। यह सबसे सस्ती मोटरसाइकिल भी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50 हजार रुपए के लगभग है। ऐसे खरीदार, जो सस्ती मोटरसाइकिल ढूंढ रहे हैं, जिसे चलाने की लागत भी कम हो, उनके लिए CT110 एक शानदार विकल्प है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस बजाज प्लेटिना एच-गियर इन दोनों मोटरसाइकिलों में लगभग समान माइलेज मिलता है और इनकी कीमत भी समान है, टीवीएस कुछ पहलुओं में थोड़े आगे है। प्लेटिना एच-गियर में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो इसकी टॉप स्पीड और हाइवे परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल स्प्लेंडर
युवाओं की सबसे ज्यादा पसंदीदा हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलें, सुपर स्प्लेंडर और स्प्लेंडर प्लस हैं। पहले वाली अधिक स्टाइलिश और आधुनिक बाइक है, जबकि बाद वाला मॉडल थोड़ा सिंपल है और मास ऑडियंस को टार्गेट करता है। होंडा CD110 ड्रीम भारतीय बाजार के लिए ब्रांड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। यह अपने 110cc इंजन से 74 kmpl का काफी अच्छा माइलेज फिगर प्रदान करती है। इसके बाद टीवीएस रेडिऑन का नंबर आता है, जो 110 सीसी कम्यूटर बाइक भी है।
हीरो पैशन प्रो सबसे अधिक और बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक
इस लिस्ट में होंडा शाइन है, जिसमें भारत का सबसे स्मूद और मोस्ट रिफाइंड 125 सीसी इंजन है। हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट शहर की ट्रैफिक कंडीशन में अपने माइलेज बेहतर बनाने के लिए i3S (आइडियल स्टॉप-स्टार्ट) तकनीक का उपयोग करता है, और इसी लिए यह व्यस्त भारतीय शहरों के लिए एक शानदार कम्यूटर मोटरसाइकिल है। भारत में सबसे अधिक और बेहतरीन माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों की लिस्ट को हीरो पैशन प्रो समाप्त करती है। स्प्लेंडर प्लस की तरह, पैशन प्रो भी साधारण, नो-नॉनसेंस मोटरसाइकिल है, जिसमें एक बेहतरीन इंजन मिलता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
