अगर आप भी फेस्टिव सीजन में बाइक खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने बाइक पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट
नई दिल्ली: अगर आप भी फेस्टिव सीजन में बाइक खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने बाइक पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। अगर आप बाइक के शौकीन हैं लेकिन ज्यादा बजट न होने के कारण नहीं खरीद पाते है, तो आपको अब और निराश होने की जरूरत नहीं है। नई बाइक्स के अलावा देश में सेकंड हैंड बाइक्स का भी बाजार काफी बड़ा है। तो इस फेस्टिव सीजन आप बड़े ब्रांड की बाइक्स को काफी सस्ते में खरीद सकते है। TOP 6 सस्ती बाइक, जानें कीमत और खासियत ये भी पढ़ें

घर बैठे खरीदें सेकेंड हेंड बाइक
आज हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। अच्छी बात तो ये है कि आपको अपनी पंसदीदा बाइक को खरीदने के लिए कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे। तो चलिए हम आपको बताते है बजाज, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड की बाइक लेने के बारे में बताएंगे।
बजाज पल्सर खरीदें मात्र 27 हजार में
बजाज ऑटो की लोकप्रिय बाइक पल्सर युवाओं की बेहद पसंदीदा बाइक है। अगर आप ज्यादा बजट के कारण इस त्योहारी सीजन पल्सर नहीं खरीद पा रहे है तो सेकेंड हेंड में आप काफी कम कीमत में खरीद सकते है। बजाज की जो कि पल्सर 150 सीसी की उपलब्ध है। ये बाइक 47,400 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 27 हजार में मिलेगी। ये बाइक 2015 मॉडल की ब्लैक कलर में उपलब्ध है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि ये बाइक आपको फर्स्ट ओनर के तहत मिलेगी। आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
बजाज एवेंजर खरीदें 28 हजार से भी कम में
वहीं दूसरी बात करें बजाज ऑटो की दूसरी लोकप्रिय बाइक एवेंजर की तो ये भी युवाओं की बेहद पसंदीदा बाइक है। अगर आप ज्यादा बजट के कारण इस त्योहारी सीजन एवेंजर नहीं खरीद पा रहे है तो सेकेंड हेंड में आप काफी कम कीमत में खरीद सकते है। बजाज की जो कि एवेंजर 220 सीसी की उपलब्ध है। ये बाइक 68,000 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 27,975 हजार में मिलेगी। ये बाइक 2016 मॉडल में उपलब्ध है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि ये बाइक आपको थर्ड ओनर के तहत मिलेगी। आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
अपाचे खरीदें मात्र 30 हजार में
टीवीएस अपाचे आरटीआर खरीदें मात्र 30 हजार में मिलेगा। अगर आप ज्यादा बजट के कारण इस त्योहारी सीजन अपाचे नहीं खरीद पा रहे है तो सेकेंड हेंड में आप काफी कम कीमत में खरीद सकते है। टीवीएस की बाइक जो कि अपाचे 160 सीसी की उपलब्ध है। ये बाइक 42,175 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 30 हजार में मिलेगी। ये बाइक 2013 मॉडल में उपलब्ध है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि ये बाइक आपको फस्ट ओनर के तहत मिलेगी। आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड खरीदें 35 हजार में
रॉयल एनफील्ड की मशहूर क्रूजर बाइक थंडरबर्ड 350 सीसी, जो कि 2009 मॉडल की है। ये बाइक 54,000 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 35 हजार में मिलेगी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि ये बाइक आपको फर्स्ट ओनर के तहत मिलेगी। आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
ऑनलाइन इस वेबसाइट से बुक करें बुलेट
अगर आप सेकेंड हैंड बाइक लेने का मन बना रहे है तो इसके लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मशहूर ऑनलाइन वेबसाइट Droom से ही, आधे से भी कम कीमत में शानदार बाइक बुक कर सकते हैं। तो हम आपको आज वेबसाइट पर मिल रहे कुछ बाइक्स की जानकारी देंगे, ताकि आप उन बाइक्स के बारे में जान लें और खरीद सके। जानकारी दें कि यहां पर बाइक्स के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। इसके अलावा भी आप ऑनलाइन Olx, droom.in, bikedekho.com, bike4sale.com और Quickr पर भी सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। इन सभी जगहों पर आपको सस्ते में सेकेंड हैंड बाइक खरीदने का मौका मिलेगा। आप अपने शहर के हिसाब से बाइक का चुनाव कर सकते है।
सेकंड हैंड बाइक खरीदने वक्त इन बातों का रखें ख्याल
सेकंड हैंड बाइक हो या नई खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी होता है। ये जानकरी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। सबसे पहले अपना बजट बना लें कि आपको कितने तक बाइक खरीदना है। उसके बाद किस तरह की बाइक लेना आप पसंद करते हैं। सेकेंड हैंड बाइक को यूज्ड-बाइक ब्रोकर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फिर मोटरसाइकिल मालिक से डायरेक्ट खरीदा जा सकता है। तीन जगह बाइक रेट्स कम्पेयर कर लें। उसके बाद सबसे जरूरी बात है बाइक के पार्ट्स, तो पहले पार्ट्स की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। वहीं बाइक को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। बाइक के टायर अवश्य चेक करें कि उसमें कितने पुराने टायर हैं।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- आरसी चेक करना बेहद जरुरी
- इंश्योरेंस पेपर जरुर चेक करें
- सेकंड हैंड बाइक खरीदने से पहले टेस्ट राइड करके देखें
- बाइक मालिक से एनओसी अवश्य लें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
