कोरोना काल में सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। तो अगर आपने भी हाल ही में सोने में निवेश किया है तो आपको मोटा मुनाफा हो सकता है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। तो अगर आपने भी हाल ही में सोने में निवेश किया है तो आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। कोरोना के कारण फिलहाल आर्थिक सुस्ती पूरी दुनिया में छाई हुई है। Gold Bond : पिछली बार से भी सस्ता सोना बेच रही सरकार, ऐसे खरीदें

कोरोना के कारण निवेशक भी सुरक्षित निवेश का ठिकाना ढूंढ रहे हैं। देखा जाए तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज हम आपको बताएगें कि 5 रुपये में भी आपको सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। ई-कॉमर्स अमेजन इंडिया की फाइनेंशियल सर्विसेस कंपनी अमेजन पे ने उपयोगकर्ताओं के लिए अपना डिजिटल गोल्ड इन्वेस्टमेंट फीचर गोल्ड वॉल्ट लॉन्च किया है। जिसके जरिए ग्राहक 5 रुपये का डिजिटल सोना खरीद सकते हैं। एक बार आप अगर इससे खरीदारी करते है तो देखते-देखते हो जाएगा ढेर सारा सोना हो जाएगा।
महज 5 रुपये का खरीदें डिजिटल सोना
बता दें कि अमेजन पे ने बताया कि इस सर्विस के लिए कंपनी ने सेफगोल्ड के साथ साझेदारी की है। यूजर्स गोल्ड वॉल्ट के जरिए कम से कम 5 रुपये का डिजिटल सोना खरीद सकते हैं। इसके साथ अमेजन पे, अब अन्य डिजिटल पेमेंट कंपनियों जैसे पेटीएम, फोनपे , गूगल पे, मोबिक्विक , एक्सिस बैंक के स्वामित्व वाले फ्रीचार्ज और अन्य को टक्कर दे सकती है, जो अपने यूजर्स को डिजिटल गोल्ड खरीदने का ऑफर कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने ग्राहकों की ओर से इनोवेशन करने में विश्वास करते हैं ताकि उनके लिए नए अनुभव बन सकें। इस प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, हम अपने ग्राहकों के साथ जुड़ने और उनकी सेवा करने के लिए लगातार नए क्षेत्रों और अवसरों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इसने अमेजन पे को सेफगॉल्ड के साथ साझेदारी में डिजिटल गोल्ड सेवाओं को लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया है।
सोने की कैरेट जांच लें
सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरेट होता है। कैरेट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही खरा होगा। ज्यादा कैरेट मतलब ज्यादा दाम। इसी तरह से कैरेट जितना कम होगा, सोना उतना ही सस्ता होगा। कई बार ज्वेलर्स सोने के गहने खरीदते वक्त ग्राहकों से 24 कैरेट के भाव वसूलते हैं। ध्यान रखें कि सोने की कोई भी ज्वेलरी 24 कैरेट में नहीं बन सकती है क्योंकि 24 कैरेट सोना काफी ठोस धातु के रूप में होता है इसलिए बिना पिघलाएं इससे गहने बनाना बहुत ही मुश्किल है। आमतौर पर गोल्ड ज्वेलरी 22 कैरेट की बनती है। इस गुणवत्ता वाले सोना की ज्वेलरी में 91.66 फीसदी सोना होता है। कई बार सोने की ज्वेलरी को मजबूत बनाने के लिए इसमें जिंक, कॉपर, और चांदी को मिलाया जाता है।
हॉलमार्क जरूर देखें
ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखिए कि हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें। सामान्तय: ज्वैलर 22 कैरेट यानी 91.6 फीसदी शुद्धता वाली गोल्ड ज्वैलरी की बिक्री करता है। 22 कैरेट वाली ज्वैलरी पर 915 हॉलमार्क का चिह्न अंकित रहता है। 18 कैरेट की ज्वैलरी का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
ऑनलाइन पेमेंट से पहले की सावधानी
कोरोना लॉकडाउन के इस दौर में आप किसी दुकान पर जाकर सोने की खरीदारी नहीं कर सकते। आपको इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ेगा। ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्वेलर की वेबसाइट, पेमेंट का तरीका और अन्य चींजें कन्फर्म करने के बाद ही पेमेंट करें। एक बार जब पेमेंट जो जाएं तो पूरी तरह से जांच लें।
किन बातों का रखें ध्यान
- ऑनलाइन खरीदारी के वक्त सोने की क्वॉलिटी पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है।
- क्वालिटी चेक करने के लिए पहले उस वेबसाइट का बैकग्राउंड और ज्वेलरी का ट्रेडमार्क चेक करें।
- ऑनलाइन सोने की खरीदारी के वक्त हॉलमार्क जरूर देखें।
- ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग किसी भी ब्रांड से ज्यादा जरूरी है।
- हॉलमार्क ज्वेलरी में टैक्स के साथ 35 रुपए प्रति ग्राम अलग से चार्ज लगता है।
- कंपनी की रिफंड पॉलिसी भी चेक करें।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन की कीमतों में भी अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले कीमतें चेक करें।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications