दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। विश्व स्तर पर इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
नई दिल्ली: दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। विश्व स्तर पर इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रॉयल एनफील्ड दुनिया भर में पॉप्युलर है। बुलेट नाम सुनते ही जहन में एक दमदार छवि समाने आती है। लेकिन महंगी कीमत की वजह से खरीदने परेशानी आती है। लेकिन आज हम आपको कम कीमत में, या यूं कहें की आधे से भी कम कीमत में बुलेट खरीदने के बारे में बताएंगे। जी हां रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने की योजना बना रहे है तो यह काफी अच्छा समय है। आज हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। Royal Enfield : कोरोना काल में भी खूब बिकी बुलेट ये भी पढ़ें

ऑनलाइन खरीदें सस्ता बुलेट
मशहूर वेबसाइट जिसका नाम Droom है, वहां पर आधे से भी कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की शानदार बुलेट बिक रही हैं। अच्छी बात ये है कि यहां से आप घर बैठे आनलाइन बुलेट खरीद सकते है। तो हम आपको आज वेबसाइट पर मिल रहे कुछ बुलेट की जानकारी देंगे, ताकि आप उन बाइक्स के बारे में जान लें और खरीद सके। जानकारी दें कि यहां पर जो बुलेट के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ध्यान दें कि ये सभी बाइक्स दिल्ली के साथ ही साथ दूसरे शहर में भी उपलब्ध है। इस बात का भी ख्याल रखें कि पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके दस्तावेज और कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी होता है।
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 सीसी
- रॉयल एनफील्ड की मशहूर क्रूजर बाइक थंडरबर्ड 350 सीसी, जो कि 2009 मॉडल की है। ये बाइक 54,000 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 35,000 हजार में मिलेगी। जानकारी दें कि ये बाइक आप फरिदाबाद में खरीद सकते है।
- लेकिन वहीं अगर आप दिल्ली में है और बाइक लेना चाहते है तो आपके लिए काफी अच्छा अवसर है। थंडरबर्ड की एक और बाइक जो कि 350 सीसी, 2005 मॉडल की है। 49,463 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 33,500 है।
नोट : वेबसाइट पर ऐसी और भी बहुत सी अच्छी थंडरबर्ड बाइक 350 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक 500 सीसी
- रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक 500 सीसी की बुलेट 350 सीसी के मुताबिक भारी रहेगी। तो आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की शानदार बाइक क्लॉसिक कंपनी की तरफ से बेची जाने वाली बेस्ट सेलिंग बाइक है। जानकारी दें कि बाइक Droom वेबसाइट पर ये बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 500 सीसी की 2010 मॉडल, जो कि 13,000 किलोमीटर तक चल चुकी है, वहीं बाइक की कीमत 50,000 रुपये है। आपको ये बाइक पुणे में मिलेगी।
- वहीं एक और बाइक जो कि 500 सीसी की 2010 मॉडल की है। 15,000 किलोमीटर तक चली है और इसकी कीमत 60,000 रुपये तय की गई। जानकारी दें कि ये बाइक आपको गुड़गांव में उपलब्ध है।
नोट : लेकिन अगर आप दूसरे शहर की बाइक देख रहे है तो वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी बाइक 500 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक 350 सीसी
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की शानदार बाइक क्लॉसिक कंपनी की तरफ से बेची जाने वाली बेस्ट सेलिंग बाइक है। जानकारी दें कि बाइक Droom वेबसाइट पर ये बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 350 सीसी की 2012 मॉडल, जो कि 28,000 किलोमीटर तक चल चुकी है, वहीं बाइक की कीमत 60,000 रुपये है। आपको ये बाइक कोलकत्ता में मिलेगी। वहीं एक और बाइक जो कि 350 सीसी की 2018 मॉडल की है। ये बुलेट 26,481 किलोमीटर तक चली है और इसकी कीमत 60,010 रुपये तय की गई। जानकारी दें कि ये बाइक आपको अहमदाबाद में उपलब्ध है। इसके साथ ही वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी बाइक 350 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक
- अगर आप रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि ड्रुम Droom की वेबसाइट पर बड़ी आसानी से ये बाइक ले सकते है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक 410 सीसी, जो कि 2016 मॉडल की है। ये बाइक 21,407 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 92,500 में मुंबई में मिलेगी।
- वहीं हिमालयन की एक और बाइक जो कि 410 सीसी, 2016 मॉडल की है। 13,268 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 1,00,000 है। आपको ये बाइक गुड़गांव में मिलेगी। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी हिमालयन बाइक 410 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications