देश का ऑटोमोबाइल मार्केट लॉकडाउन के पहले से ही खराब दौर से गुजर रहा था। लेकिन लॉकडाउन ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। अब कंपनियां धीर-धीरे पटरी पर लौटने का प्रयास कर रही हैं।
नई दिल्ली: देश का ऑटोमोबाइल मार्केट लॉकडाउन के पहले से ही खराब दौर से गुजर रहा था। लेकिन लॉकडाउन ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। अब कंपनियां धीर-धीरे पटरी पर लौटने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि देश की बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने जून में 38 हजार से ज्यादा मोटरसाइकिल बेची। हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले 35 फीसदी कम है। लेकिन इससे साफ है कि कोरोना लॉकडाउन में मिली ढील के बाद देश में आर्थिक गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। कंपनी ने बताया कि उसने जून में 38065 मोटरसाइकिल बेची। इनमें से घरेलू बिक्री 36510 यूनिट रही जबकि 1555 यूनिट निर्यात की।

पिछले साल जून में कंपनी ने 58339 मोटरसाइकिल बेची थी। इस तरह पिछले साल के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट आई। वहीं इस साल कि पहली तिमाही में भी कंपनी की बिक्री में 69 फीसदी गिरावट आई है। पिछले साल कंपनी ने जून तिमाही में 183589 मोटरसाइकिल बेची थी जबकि इस बार वह 57267 मोटरसाइकिल ही बेच पाई है। इस दौरान उसका एक्सपोर्ट भी पिछले साल की पहली तिमाही के मुकाबले 75 फीसदी कम हुआ है। कंपनी ने पिछले साल जून तिमाही में 9159 यूनिट एक्सपोर्ट की थी जबकि इस साल जून तिमाही में यह आंकड़ा 2330 यूनिट रहा।
घर बैठे खरीदिए फेवरेट बुलेट
रॉयल एनफील्ड बाइक लवर्स के लिए कॉन्टैक्टलेस बाइक खरीद की सुविधा शुरू कर चुकी है। यानी अब अपनी पंसदीदा रॉयल एनफील्ड बाइक को खरीदने के लिए आपको कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकते हैं। ग्राहक रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन बाइक का चुनाव कर सकते हैं, उसके बाद बाइक को टेस्ट राइड के लिए घर मंगा सकते हैं। बाइक को बुक करने से पहले वेरिएंट व रंग का चुनाव, जेनुइन एक्सेसरीज सिलेक्ट की जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बजाज बाइक की गिरी बिक्री
वहीं बजाज ऑटो ने गुरुवार को बताया कि जून में उसकी कुल बिक्री 31 प्रतिशत घटकर 2,78,097 इकाई रह गई। यह एक साल पहले इसी माह में 4,04,624 इकाई थी। बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को बताया कि जून में घरेलू बिक्री 34 प्रतिशत घटकर 1,51,189 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,29,225 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री जून में 27 प्रतिशत घटकर 2,55,122 इकाई रह गई है। इसी तरह दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 26 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है। बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने उसका कुल निर्यात 28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,26,908 इकाई रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
