अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप नौकरी के अलावा बिजनेस भी कर सकते है।
नई दिल्ली, अप्रैल 2। अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप नौकरी के अलावा बिजनेस भी कर सकते है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठ कर ही मोटी कमाई कर सकते हैं। Business Idea : आज ही शुरू करें ये बिजनेस, गर्मी में होगी मोटी कमाई

तेजपत्ता की खेती से करें मोटी कमाई
आज हम आपको खेती के जरिए कमाई करने का तरीका बताएंगे, जिससे आप लाखों की कमाई कर सकते हैं और इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको बहुत कम पैसों की जरूरत होगी। जी हां हम बात कर रहे तेजपत्ता की खेती की। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति लखपति बन सकता है। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि आप कैसे तेजपत्ता की खेती के जरिए आप मोटी कमाई कर सकते हैं।
तेज पत्ता की खेती से कमा सकते है बढ़िया मुनाफा
बाजार में तेज पत्ता की काफी डिमांड है। ऐसे में इसकी खेती मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है। तेज पत्ता की खेती करना बेहद ही सरल होने के साथ ही काफी सस्ता भी है। इसकी खेती से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। तेज पत्ता कई काम आता है। तेजपत्ता की खेती करने में आपको काफी मेहनत की जरूरत होगी। वहीं इसका पौधा जब बड़ा होने लगता है वैसे-वैसे मेहनत भी कम करनी होती है। एक बार पौधा जब पेड़ बन जाएगा, उसके बाद आपको सिर्फ पेड़ की देखभाल करनी है।
खेती के लिए सरकार से मिलती है आर्थिक मदद
तेज पत्ता की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ओर से 30 फीसदी सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। अब बात करें इससे होने वाली आमदनी की तो तेजपत्ते के एक पौधे से करीब 3000 से 5000 रुपये तक सालाना कमाई की जा सकती है। इसी तरह के 25 पौधों से 75,000 से 1,25,000 रुपये सालाना कमाई कर सकते हैं। बाजार में हमेशा तेज पत्ते की मांग रहती है। इस कारण इस बिजनेस के सफल होने की संभावना ज्यादा है।
तेज पत्ता का उपयोग
तेज पत्ता का इस्तेमाल खासतौर से अमेरिका और यूरोप, भारत समेत कई देशों में खाने में किया जाता है। उनका इस्तेमाल सूप, दमपुख्त, मांस, समुद्री भोजन और सब्जियों के व्यंजन में किया जाता है। इन पत्तियों को अक्सर इनके पूरे आकार में इस्तेमाल किया जाता है और परोसने से पहले हटा दिया जाता है। भारतीय और पाकिस्तान में इसका उपयोग अक्सर बिरयानी और अन्य मसालेदार व्यंजनों में और गरम मसाले के रूप में रसोई में रोज इस्तेमाल किया जाता है। इसका हमारी खाने में उपयोग होने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका उत्पादन कई देशो में किया जाता है। इसका ज्यादातर उत्पादन करने वाले देश जैसे -भारत, रूस, मध्य अमेरिका, इटली, फ्रांस और उत्तर अमेरिका और बेल्जियम आदि है।
तेजपत्ता की खेती के लिए कितनी जगह की जरूरत
अगर आपके पास 5 बिस्वा जगह है तो आप आसानी से तेजपत्ते की खेती शुरू कर सकते है। इस खेती को करने के लिए आपको शुरुआती दौर में थोड़ी मेहनत करने पड़ेगी। जैसे-जैसे इसका पौधा बड़ा होता जाएगा आपको मेहनत भी कम करनी पड़ेगी। जब पौधा पेड़ का आकार ले लेगा तब आपको केवल पेड़ की देखभाल करनी होगी। इसकी खेती से आप हर साल अच्छी खासी आमदनी हासिल कर सकते हैं। तेजपत्ता का खेती करने का अकदम सही वक्त मानसून के महीने जून-जुलाई को माना जाता है।
तेजपत्ता का खेती को क्रम से समझे
- अच्छी गुणवता वाले तेजपत्ता के लिए आपका जमीन कार्बनिक पदार्थ जैसा और सुखी मिट्टी होना चाहिए।
- जमीन या मिट्टी का PH मान 6-8 का होना चाहिए।
- पौधा को लगाने से पहले जमीन का जोताई करके सुखा लेना चाहिए।
- मिट्टी से खरपतवार को हटाकर जमीन को बराबर करना चाहिए।
- मिट्टी के ऊपर जैविक खाद्य का छिड़काव करना चाहिए
- इसके बाद तेजपत्ता के पौधे लगाना चाहिए।
- इस बाद इस बात का ध्यान अवश्य रहना चाहिए, की प्रत्येक पौधा का दुरी कम से कम 4 से 6 मीटर का होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications