कम समय में मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं। पानी की बोतल आप सब ने कभी ना कभी जरूर खरीदी होगी।
नई दिल्ली, मार्च 27। कम समय में मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं। पानी की बोतल आप सब ने कभी ना कभी जरूर खरीदी होगी। लेकिन पानी के बोतल की बिजनेस के बारे में नहीं सोचा होगा। तो क्यों न आज बोतल बंद पानी का बिज़नेस शुरू किया जाए। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है इस बिजनेस आइडिया के बारे में। Digital Gold: ऐसे खरीदें डिजिटल गोल्ड, जान लें इसका फायदा और नुकसान

नौकरी से ज्यादा मुनाफा देगा यह बिजनेस
साफ पानी की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इसका बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में बोतल बंद पानी का बिजनेस सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। 1 लीटर वाली पानी बोतल का बाजार में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आप भी इस बिजनेस के जरिए बेहद कम निवेश के साथ मोटी कमाई कर सकते हैं। आरओ या मिनरल वाटर बिजनेस के धंधे में ब्रांडेड कंपनियां सरपट चाल से भाग रही हैं। मार्केट में 1 रुपए के पाउच से लेकर 20 लीटर की बोतल तक मुहैया कराई जा रही है। वहीं घरों में इस्तेमाल के लिए इससे भी बड़ी बोतल मिल रही है। तो आप भी ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ये बिज़नेस कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का जरिया है। अच्छी बात तो ये है कि गर्मी के मौसम में अभी काफी बढ़िया बिजनेस चलेगा।
जानिए कैसे करें शुरू
यदि आप मिनरल वाटर का बिजनेस शुरू करने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले एक कंपनी बना लें। कंपनी एक्ट के तहत इसका रजिस्ट्रेशन करवाएं। कंपनी का पैन नंबर और जीएसटी नंबर आदि लें क्योंकि इसकी हर जगह जरूरत पड़ती है। बोरिंग, आरओ और चिलर मशीन व कैन आदि रखने के लिए 1000 से 1500 स्क्वायर फिट जगह होनी चाहिए ताकि पानी के स्टोरेज के लिए टंकियां बन सकें।
वाटर प्लांट लगाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप वाटर प्लांट लगाने के लिए आपको ऐसी जगह का चयन करना है जहां टीडीएस लेवल ज्यादा न हो। इसके बाद प्रशासान से लाइसेंस और आईएसआई नंबर लेना होगा। कई कंपनियां कॉमर्शियल आरओ प्लांट बना रही हैं। जिसकी कीमत 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक आ सकती है। इसके साथ ही आपको कम से कम 100 जार (20 लीटर कैपेसिटी) खरीदने होंगे। इन सब में 4 से 5 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। बैंक से लोन के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। अगर आप ऐसा प्लांट लगाते हैं, जहां 1000 लीटर प्रति घंटा पानी का प्रोडक्शन होता है तो कम से कम 30,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये हर महीने आसानी से कमा सकते हैं।
बिजनेस शुरु करने के लिए मिलेगा लोन
आरओ प्लांट के लिए विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी बैंकों से लोन भी ले सकते हैं। 10 लाख का लोन किसी भी बैंक से मिल सकता है। बशर्तें आपका प्रोजेक्ट पुलप्रूफ हो। इसके लिए सरकार भी आपकी मदद करेगी। अब बैंकों से मुद्रा लोन ले सकते हैं।
बिजनेस में कितना होगा मुनाफा
आरओ के पानी के बिजनेस में बहुत से लोग काम कर रहे हैं। गुणवत्ता और डिलीवरी ठीक है तो कमाई खूब है। यदि 150 रेगुलर कस्टमर हैं तो और प्रतिदिन प्रति व्यक्ति एक कंटेनर की सप्लाई है और प्रति कंटेनर 25 रुपये कीमत है तो हर महीने में 1,12,500 रुपये की कमाई होगी। इसमें सैलरी, किराया, बिजली बिल, डीजल और अन्य खर्चे निकाल कर 20-25 हज़ार का प्रॉफिट होगा. जैसे-जैसे कस्टमर्स बढ़ते जाएंगे अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।
ऐसे करें बिजनेस
देश में बोतलबंद पानी का बिजनेस कई बड़ी कंपनियां कर रही हैं। बिसलरी, एक्वाफीना। किनले ऐसे ब्रांड हैं, जिनकी 200 एमएल से लेकर एक लीटर तक की पानी की बोतलों की बहुत डिमांड है। इसके अलावा ये 20 लीटर का जार भी सप्लाई करते हैं। आप इन कंपनियों से डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले सकते हैं। इस पर आपको 5 से 10 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा। आप अपना इन्वेस्टमेंट भी बढ़ा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications