Maruti सितंबर ऑफर : इन कारों पर मि‍ल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानि‍ए कितना होगा फायदा

अगर आप मारुत‍ि सुजुकी की कार खरीदने का सोच रहे है तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है। इस माह भी मारुति अपने कारों पर भारी भरकम छूट दे रही है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने बिक्री के मामले में जबरदस्त रिकवरी की।

नई द‍िल्‍ली: अगर आप मारुत‍ि सुजुकी की कार खरीदने का सोच रहे है तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है। इस माह भी मारुति अपने कारों पर भारी भरकम छूट दे रही है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने बिक्री के मामले में जबरदस्त रिकवरी की। पिछले महीने अगस्त में मारुति ने 1.24 लाख गाड़ियां बेची थीं और उसकी बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। कंपनी ने इस दौरान 1,24,624 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं कंपनी सितंबर में भी इस चाल को बनाए रखना चाहती है। Top-10 CNG कार : चलाने में सस्ती, जानें अन्य फायदे ये भी पढ़ें

Bumper Discount On Maruti Cars In September

कंपनी अपने नेक्सा और एरेना शोरूम से बिकने वाली गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट और छूट दे रही है। बता दें कि छोटी एस-प्रेसो से लेकर 7-सीटर अर्टिगा तक, इस महीने मारुति सुजुकी एरिना रेंज की कारों पर डील्स और डिस्काउंट कुछ इस प्रकार है। हालांक‍ि ये भी बता दें कि नीचे द‍िए गए मारुति सुजुकी की कार पर ऑफर के बारे में दी गई जानकारी देशभर में मौजूद डीलरशिप्स पर डिस्काउंट अलग-अलग हो सकते है। डिस्काउंट के बारे में जानकारी करने के लिए आप अपनी नजदीकी डीलरशिप्स पर जा सकते हैं और संबंधित कार के ऑफर्स के बारे में पता कर सकते हैं।

 अल्टो 800 पर म‍िलेगा 38 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

अल्टो 800 पर म‍िलेगा 38 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कार ऑल्टो पर कुल 38 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 18 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह डिस्काउंट ऑफर पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही मॉडल्स पर अवेलेबल है। यह कुल 38,000 रुपए का डिस्काउंट हुआ।

 एस-प्रेसो पर कुल 45 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

एस-प्रेसो पर कुल 45 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

मारुति सुज़ुकी एस-प्रेसो पर कंपनी पूरे 45,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। मारुति की माइक्रो एसयूवी, एस-प्रेसो पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 ईको और टूर-वी पर 37 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

ईको और टूर-वी पर 37 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

मारुति की वैन, ईको और इसके टूर-वी वैरिएंट दोनों को 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। टूर वी पर 7 हजार रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।

 वैगन-आर 40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

वैगन-आर 40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

वहीं अगर आप मारुति सुजुकी की वैगनआर लेना चाहते है तो बता दें कि पॉपुलर फैमिली कार वैगन-आर के पेट्रोल वैरिएंट पर 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट जबकि एस-सीएनजी मॉडल पर 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा दोनों मॉडल पर 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

 सेलेरियो, सेलेरियो एक्स और टूर H2 पर म‍िलेगा 50 हजार रु तक का डिस्काउंट

सेलेरियो, सेलेरियो एक्स और टूर H2 पर म‍िलेगा 50 हजार रु तक का डिस्काउंट

वहीं अगर आप मारुति कथित तौर पर सेलेरियो के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। वर्तमान जनरेशन मॉडल पर कंपनी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ये ऑफर सेलेरियो के सीएनजी और पेट्रोल मॉडल के साथ-साथ सेलेरियो X पर भी मान्य है। जबकि सेलेरियो के फ्लीट वैरिएंट, टूर H2 पर कुछ डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

 मारुति की स्विफ्ट पर म‍िलेगा 40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

मारुति की स्विफ्ट पर म‍िलेगा 40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

मारुति स्विफ्ट पर इस महीन 15 हजार का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपए के एक्सचेंज बोनस के साथ 5 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।

 मारुति की डिजायर और टूर एस पर 55 हजार रुपए का डिस्काउंट

मारुति की डिजायर और टूर एस पर 55 हजार रुपए का डिस्काउंट

मारुति डिजायर इस साल की शुरुआत में माइनर फेसलिफ्ट मिला। कंपनी फेसलिफ्ट वर्जन पर 10 हजार का कैश डिस्काउंट। जबकि प्री-फेसलिफ्ट वर्जन (उपलब्धता के आधार पर) पर 25 हजार का कैश डिस्काउंट दे रही है। साथ ही इस पर 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस है और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। डिजायर के फ्लीट वर्जन, टूर-एस पर भी 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 विटारा ब्रेजा पर सिर्फ 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस

विटारा ब्रेजा पर सिर्फ 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा ने बीएस 6-अनुपालन हासिल करते हुए इस साल की शुरुआत में डीजल से पेट्रोल इंजन तक की छलांग लगाई। नया पेट्रोल मॉडल किसी भी तरह का कैश या कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है, लेकिन 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

मारुति अर्टिगा और टूर एम पर 50 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

मारुति अर्टिगा और टूर एम पर 50 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

मारुति अर्टिगा पर किसी भी तरह का कैश डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है, हालांकि इस पर 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। अर्टिगा के फ्लीट वैरिएंट, टूर एम पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+