सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपने कुछ प्लान्स को बंद करने का फैसला किया है। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने सात ब्रॉडबैंड प्लान के मंथली रेंटल को 30 रुपए तक महंगा कर दिया
नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपने कुछ प्लान्स को बंद करने का फैसला किया है। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने सात ब्रॉडबैंड प्लान के मंथली रेंटल को 30 रुपए तक महंगा कर दिया है। इस तरह सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को झटका दिया है। कंपनी ने ब्रॉडबैंड प्लान के मासिक शुल्क में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। बीएसएनएल ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2020 से कंपनी के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान के मंथली चार्ज बदलने जा रहे हैं। BSNL दे रहा 5GB फ्री डेटा, आप भी उठाए फायदा ये भी पढ़ें
जानिए किस प्लान की कितनी कीमत
जहां कुछ बीएसएनएल ब्रॉडबैंड यूजर्स को कीमत बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन भेजा गया है, वहीं बीएसएनएल केरल सर्किल ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि बीएसएनएल कुल 17 ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करती है, हालांकि कंपनी ने सिर्फ 7 प्लान्स की कीमत में बदलाव किया है। टेलिकॉमटॉक के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि 2जीबी बीएसएनएल सीयूएल प्लान का मासिक शुल्क 349 रुपये से बढ़ाकर 369 रुपये कर दिया गया है।
इन प्लान्स की कीमत में भी हुई बढ़ोतरी
इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2जीबी डेटा 8एमबीपीएस की स्पीड से मिलता है। 2 जीबी के बाद स्पीड घटकर 1एमबीपीएस रह जाती है। इसके अलावा प्लान में बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग व अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 600 रुपये की कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही इसमें रात को 10.30 से सुबह 6 बजे तक और रविवार को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। कंपनी ने सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग देने वाले 2जीबी सीयूएल प्लान की कीमत भी बढ़ा दी है। इस प्लान की कीमत 399 रुपये प्रति माह से 419 रुपये प्रति माह कर दी गई है। अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा इसमें सभी सुविधाएं 2जीबी बीएसएनएल सीयूएल प्लान वाली ही हैं। इसी तरह कंपनी ने 3जीबी सीयूएल प्लान की कीमत 499 रुपये से बढ़ाकर 519 रुपये, 4जीबी सीयूएल प्लान की कीमत 599 रुपये से बढ़ाकर 629 रुपये, 5जीबी सीयूएल प्लान की कीमत 699 रुपये से बढ़ाकर 729 रुपये कर दी गई है।
ये दो प्लान भी हुए महंगे
जानकारी दें कि बीएसएनएल कंपनी ने Superstar 300 की कीमत भी बढ़ाकर 749 रुपये से 779 रुपये कर दी है। इसमें ग्राहकों को 300जीबी डेटा तक 10एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2एमबीपीएस रह जाती है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा बीएसएनएल ने 15जीबी सीयूएल प्लान की कीमत 999 रुपये से बढ़ाकर 1029 रुपये कर दी है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications