बीएसएनएल ने अपने एक पुराने प्लान को भारत में लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए प्रमोशनल ऑफर किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने एक पुराने प्लान को भारत में लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए प्रमोशनल ऑफर किया है। बीएसएनएल कंपनी ने कुछ वक्त पहले अपना एक प्लान लॉन्च किया था, जिसके मुताबिक माई बीएसएनएल एप के जरिए अगर कोई यूज़र्स किसी दूसरे यूज़र्स का बीएसएनएल प्रीपेड प्लान लॉन्च करेंगे तो रिचार्ज करने वाले यूज़र्स को 4% की तत्काल छूट मिलेगी। BSNL : 100 रु से कम के 2 प्लान मिलेगा 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग ये भी पढ़ें

ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध
आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी का वो ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। अब बीएसएनएल कर्नाटका ने इसके लिए एक ऑनलाइन सर्कुलर जारी करके कहा है कि इस ऑफर को फिर से चालू किया गया है। इस ऑफर को पहले अप्रैल के अंतिम दिनों में यानि पहले लॉकडाउन के दौरान पेश किया गया था। अब इस बार फिर से बीएसएनएल कंपनी ने इस प्लान को लॉन्च किया है।
यूज़र्स को मिलेगी 4% की तत्काल छूट
बीएसएनएल कर्नाटका में अगर कोई यूज़र्स माई बीएसएनएल एप से दूसरे यूज़र्स के प्रीपेड अकाउंट को रिचार्ज कराएंगे तो रिचार्ज कराने वाले यूज़र को 4% का डिस्काउंट मिलेगा। बीएसएनएल कंपनी के द्वारा ने इस ऑफर को 30 सितंबर तक वैध रखने का फैसला लिया है। बता दें कि इस स्कीम के लिए कंपनी ने एक कंडीशन रखी है जो यूज़र्स इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं वो माई बीएसएनएल एप के नए यूज़र ही होने चाहिए। वहीं बता दें कि पुराने यूज़र्स को इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आपने पहले बीएसएनएल ऐप का इस्तेमाल किया है तो फिर आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
जियो और एयरटेल भी देती हैं ऐसा ऑफर
बीएसएनएल कंपनी की तरह एयरटेल, जियो वोडाफोन और आइडिया कंपनी भी ऐसा ऑफर्स अपने यूज़र्स के लिए पेश करती रहती है। इस ऑफर के तहत ये कंपनियां अपने यूज़र्स को दूसरे यूज़र्स का रिचार्ज करने पर छूट या डिस्काउंट देती है। बीएसएनएल कंपनी ने इस ऑफर को पहले लॉकडाउन के बाद भी लॉन्च किया था, जिसकी वैधता 31 मई तक थी। अब इस बार दोबारा कंपनी ने अ्पने इस ऑफर को पेश किया और इसकी वैधता 30 सितंबर तक की है।
बीएसएनल कंपनी का लोन ऑफर
बीएसएनएल कंपनी के कुछ अन्य प्लान्स के बारे में बात करें तो कंपनी ने हाल ही में अपने यूज़र्स को छोटा लोन देने का भी नया फैसला लिया था। बीएसएनएल का टॉकटाइम लोन ऑफर इस ऑफर के तहत यूज़र्स को 10 रुपए, 20 रुपए, 30 रुपए, 40 रुपए और 50 रुपए तक का टॉकटाइम लोन के रूप में पा सकते हैं। अगर आप बीएसएनएल कंपनी से टॉकटाइम पाना चाहते हैं तो आपको 5117# डायल करना पड़ेगा। इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा। उस मैसेज में लोन की राशि उपलब्ध होगी। आप अपने हिसाब से लोन की राशि चुनें और सेंड बटन को क्लिक करें। इसके तुरंत बाद लोन की राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
जानिए बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करनें का तरीका
- बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करने के लिए सबसे पहले http://udaan.bsnl.co.in/lead_input_form.php पर जाएं।
- इसके बाद अपना टेलीकॉम सर्किल चुनें। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां आपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी एंटर करें।
- आपको कई सारी सर्विस दिखाई देंगी, जिसमें से आपको ब्रॉडबैंड सेवा को चुनना होगा।
- इतना करने के बाद ब्रॉबैंड प्लान चुनकर सबमिट करें।
- प्लान चुनने के बाद अपना पता एंटर करके इंस्टॉलेशन के लिए दिन और समय का चुनाव करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका कनेक्शन बुक हो जाएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications