कोरोना संक्रमण के कारण ज्यादातर लोग अभी भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे है। ऐसे में यूजर्स का डेटा इस्तेमाल भी काफी ज्यादा हो गया है।
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के कारण ज्यादातर लोग अभी भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे है। ऐसे में यूजर्स का डेटा इस्तेमाल भी काफी ज्यादा हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए तमाम टेलीकॉम कंपनियां यूज़र्स को अपनी तरफ खींचने के लिए तरह-तरह के डेटा प्लान ऑफर कर रही हैं। ग्राहकों की जरुरत को समझते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने यूजर्स को खुशखबरी दी है। BSNL 4G प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलेगा 5GB डेटा और फ्री कॉलिंग का फायदा ये भी पढ़ें

बीएसएनएल ने अपने एक ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता को तीन महीने और आगे बढ़ा दिया है। जी हां कंपनी ने अपने 600 रुपये वाले पॉप्युलर ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 27 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। भारत फाइबर 300 GB CUL CS346 नाम से आने वाले इस प्लान में कंपनी 300जीबी डेटा ऑफर करती है।
मिलेगा 300 जीबी हाई-स्पीड डेटा
बता दें कि पहले यह प्लान 27 जुलाई को ही डिसकंटिन्यू होना था। लेकिन यूजर्स के बीच इसकी डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इसे 27 अक्टूबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 300 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इससे पहले बीएसएनएल ने 777 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता में भी विस्तार किया था। यही नहीं हाल ही में 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को भी आगे बढ़ा दिया गया था, जो कि चुनिंदा सर्कल में प्रमोशनल ऑफर के तहते लाया गया था।
कंपनी के पास अनलिमिटेड डेटा वाले दो और प्लान
बीएसएनएल भारत फाइबर वेबसाइट ने इस 600 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के विस्तार की पुष्टि की है। इसमें जानकारी दी गई है कि इस प्लान के तहत यूज़र्स को 40Mbps की स्पीड में डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस लोकल और एसटीडी कॉल सपोर्ट मिलेगा, जो कि अब 27 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। जैसा कि प्लान में कुल 300GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी। बता दें कि कंपनी का यह पॉप्युलर फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान ओडिशा सर्कल में उपलब्ध है। 600 रुपये के प्लान के अलावा कंपनी इस सर्कल में 599 रुपये और 699 रुपये की कीमत वाले अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड वाले ब्रॉडबैंड प्लान भी ऑफर कर रही है।
यूजर्स को मिलेगी अडिशनल बेनिफिट ऑफर
बीएसएनएल के इस प्लान को यूजर 3600 रुपये में 6 महीने और 7200 रुपये में एक साल के लिए सब्सक्राइब करा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान को 14,400 रुपये देकर दो साल और 21,600 रुपये देकर तीन साल तक के लिए भी सब्सक्राइब कराया जा सकता है। बीएसएनएल कंपनी लंबे समय के लिए इस प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को कुछ अडिशनल बेनिफिट भी ऑफर कर रही है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications