भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है।
नई दिल्ली: भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है। इसी कड़ी में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल भी अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 4G प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है। कोरोनावायरस के चलते वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में यूजर्स का डेटा इस्तेमाल भी काफी ज्यादा हो गया है। ऐसे में बीएसएनएल यूजर्स के लिए कंपनी के पोर्टफोलियो में अभी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ डेली 3जीबी तक डेटा ऑफर करने वाले कई प्लान्स मौजूद हैं। इनमें से कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं, जिनमें एक साल तक की वैलिडिटी और रोज 5जीबी तक डेटा भी मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के बारे में।

365 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 365 रु के रिचार्ज पर 60 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ आने वाले इस प्लान में डेली 250 मिनट की फ्री कॉलिंग दी जा रही है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस प्लान में रोज 100 फ्री एसएमएस और फ्री कॉलर ट्यून का भी फायदा होगा।
997 रुपये वाला प्लान
बात करें बीएसएनएल के 997 रु वाले प्लान की तो यह प्लान में उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है, जिन्हें ज्यादा डेटा और कॉलिंग बेनिफिट के साथ लंबी वैलिडिटी की तलाश है। इस प्लान में हर दिन 3जीबी डेटा और कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट्स मिलते हैं। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन है।
1999 रुपये वाला प्लान में रोज 3जीबी डेटा
वहीं अगर आप बीएसएनएल के एक साल की वैलिडिटी के साथ रोज 3जीबी डेटा चाहते हैं, तो बीएसएनएल का 1999 रुपये वाला प्लान भी आपके लिए बेस्ट है। प्लान में कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट और 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। प्लान की एक खासियत है कि इसमें दो महीने के लिए इरॉज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
बीएसएनएल के इस स्पेशल टैरिफ वाउचर में रोज 5जीबी डेटा
बीएसएनएल का यह स्पेशल टैरिफ वाउचर रोज 5जीबी डेटा के साथ आता है। इतना ही नहीं, कंपनी इस वाउचर में हर दिन कॉलिंग के लिए 250 मिनट भी दे रही है। 90 दिन तक चलने वाले इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। कंपनी ने इस प्लान को वर्क फ्रॉम होम एसटीवी के तौर पर लॉन्च किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
