लॉकडाउन के बीच बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाई है। बीएसएनएल ने 96 रुपये वाले पॉपुलर प्लान वानस्थम गोल्ड की वैलिडिटी को 90 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाई है। बीएसएनएल ने 96 रुपये वाले पॉपुलर प्लान वानस्थम गोल्ड की वैलिडिटी को 90 दिनों के लिए बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक अब यूज़र्स इस प्लान का फायदा 30 जून 2020 तक उठा सकते हैं। बीएसएनएल का ये 96 रुपये का प्लान एक प्रमोशनल प्लान है और इसे सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध कराया जाता है। BSNL ने अपने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव, नही मिलेगी अब ये सुविधा ये भी पढ़ें
30 जून तक रहेगा 96 रु वाला वाउचर
बीएसएनएल के पुराने यूज़र्स इस प्लान का फायदा नहीं पा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि 96 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाने के साथ ही इसमें कई कई बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं। बीएसएनएल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वानस्थम गोल्ड प्लान की वैलिडिटी को 90 दिनों के लिए बढ़ाया गया है और अब यूज़र्स इसे 30 जून 2020 तक इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल 96 रुपये का ये प्लान एक वाउचर प्लान है, जो उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए है जिनके नंबर पर कोई भी प्लान एक्टिव नहीं है। ऐसे में यूज़र्स प्रीपेड अकाउंट की वैलिडिटी बढ़ाने के लिए इस वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि बताया गया इस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा इसमें 21 दिन के लिए और भी बेनिफिट्स दिए जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये प्लान फिलहाल सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु दो सर्किल्स में ही उपलब्ध हैं।
प्लान में मिलेंगे कॉलिंग बेनिफिट्स
इसमें यूज़र्स को हर दिन वॉइस कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलते हैं जिसमें वह लोकल और एसटीडी दोनों कॉल्स कर सकते हैं। इसका फायदा यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी दिया जाता है। कंपनी की दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप 96 रुपये वाले वानस्थम गोल्ड प्लान यूजर्स हैं और इस प्लान को आगे भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 'PLAN CONTINUE' लिखकर 123 पर मैसेज कर दें।
पिछले साल हुई थी वानस्थम गोल्ड प्लान लॉन्च
याद दिला दें कि बीएसएनएल ने पिछले साल जुलाई में इस प्लान को पेश किया था। तब से अब तक इस प्लान में कई बार बदलाव किए गए। वहीं खबरों के मुताबिक, कंपनी ने इस साल की शुरुआत में प्लान की वैलिडिटी को घटा दिया था। शुरू में कंपनी ने इस प्लान को 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया था लेकिन बीते साल अक्टूबर में कंपनी ने इसकी वैलिडिटी को और 90 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। इस साल जनवरी में कंपनी ने फिर से इसकी वैलिडिटी 90 दिन कम कर दी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
