How To Apply For Blue Aadhaar Card: आधार कार्ड एक ऐसा आईडी प्रूफ है, जो भारत में सबसे ज्यादा जरूरी है। आज के समय में हर नागरिक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये ब्लू आथार कार्ड क्या है और इसकी खासियत क्या है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए एक विशेष आधार कार्ड होता है। इसे ही ब्लू आधार कार्ड कहते हैं। आपको बताते चलें कि इस आधार कार्ड को बनाने के लिए बच्चों का बायोमेट्रिक निशान भी नहीं लिए जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बनवाना चाह रहे हैं,स तो यहां पर हम आपको इस पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों के लिए जो ब्लू आधार कार्ड बनता है उसे बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है। आधार कार्ड में एक यूनिट 11 डिजिट का नंबर होता है। आधार कार्ड आपका एक ऐसा पहचान पत्र है जो पूरे देश में मान्य है। अगर देश के नागरिकों को किसी खास सरकारी स्कीम का लाभ उठाना है, तो भी उनके पास आधार कार्ड का होना जरूरी होता है। आपको नहीं पता होगा पर देश में कई तरह के आधार कार्ड बनाए जाते हैं और इन्हीं में से ब्लू आधार कार्ड भी एक है।

गौरतलब है कि छोटे बच्चों का नीला आधार कार्ड बनाने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। चूंकि इसके लिए बच्चों के बायोमेट्रिक नहीं लगते हैं इसलिए आप इस आधार कार्ड को घर बैठे भी बना सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा अब इस प्रक्रिया को काफी ज्यादा आसान भी कर दिया गया है। पहले इसे बनाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती थी,लेकिन अब बिना बर्थ सर्टिफिकेट केबाल आधार कार्ड बनाया जा सकता है।
बाल आधार कार्ड बनाते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इसमें डेट ऑफ बर्थ एकदम सही पड़ी हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें आपको डेट ऑफ बर्थ सही करने के बस दो चांस मिलते हैं, इसलिए बच्चों की जन्मतिथि डालते वक्त खास ध्यान रखना चाहिए।
कैसे करें इस आधार कार्ड के लिए अप्लाई
यहां पर हम आपको कुछ स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप बड़ी आसानी से अपने 5 साल से काम के बच्चे के लिए ब्लू आधार कार्ड का आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। इसे लिए आपको इस वेबसाइट (www.UIDAI.gov.in ) पर विजिट करना होगा।
यहां आपको आधार कार्ड का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप आधार कार्ड लिंक पर क्लिक करेंगे एक नया विंडो ओपन होगा। इसके बाद आपके बच्चे का नाम, माता-पिता का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ डेट ऑफ बर्थ जैसे कई जानकारियां भरनी होगी।
इसके बाद बच्चों के जन्म का स्थान, स्थाई पता,जिला और राज्य जैसी एड्रेस से जुड़ी जानकारियां भरनी होगी।
इसके बाद आपको अपने द्वारा भरी गई सभी डिटेल को क्रॉस चेक करना है। अगर सारी जानकारी सही है तो फॉर्म को सबमिट कर देना है, इसके लिए आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपकोयूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के केंद्र पर जाना होगा। इसके बाद आपके बच्चे का नीला आधार कार्ड बन जाएगा।
इस ब्लू आधार कार्ड को 5 साल की उम्र के बाद अपडेट भी करवा लेना चाहिए जिसके बाद बायोमेट्रिक लेकर नॉर्मल आधार कार्ड बना दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Bharat bandh today: किसानों का भारत बंद आज, घर से निकलने के पहले जानें टॉप 10 अलर्ट


Click it and Unblock the Notifications