Aadhaar Security Update: आधार कार्ड अब देश के हर नागरिक के लिए एक बहुत ही जरूरी पहचान पत्र बन गया है। आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र ही नहीं है, बल्कि अगर यह आपके पास नहीं होगा तो आप कई सारी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे और बैंक की भी कई सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। अब तो सरकार ने कई ऐसे काम अनिवार्य कर दिए हैं, जो बिना आधार कार्ड के हो ही नहीं सकते हैं। आपको स्कॉलरशिप या फिर किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरना हो या कहीं पर एडमिशन करवाना हो आधार कार्ड लगभग हर जगह जरूरी हो गया है।
आज की डेट में अगर आपका आधार कार्ड अपडेटेड नहीं है, तो आपके कई काम अधूरे रह जाते हैं। लेकिन आधार कार्ड हमारे लिए जितने फायदे की चीज है, आधार कार्ड हमारी लाइफ को जितना आसान बना रहा है। इससे धोखाधड़ी के मामले भी उतने ही बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको इस बात की जानकारी रहेगी कि आपके आधार कार्ड में किसने क्या गड़बड़ी की है या किस गलत जगह पर इस्तेमाल किया है, तो आप अपने आधार कार्ड को सुरक्षित करके इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। आज हम आपको इसी तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बड़ी आसानी से अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रख सकते हैं।

अपने आधार कार्ड को ईमेल आईडी से लिंक करके आप कई सारे फ्रॉड से बच सकते हैं। हालांकि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार की सुरक्षा के लिए कई और तरीका भी अपनाए हैं। जिसमें बायोमेट्रिक लॉक अनलॉक की सुविधा भी उपलब्ध है।
ईमेल आईडी लिंक करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको पता चल जाता है कि आपका आधार कार्ड का उपयोग कहां-कहां किया जा रहा है। इससे क्राइम और धोखाधड़ी के मामलों में रोक लगाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आधार कार्ड के जरूरी है बैंक अकाउंट में होने वाली धोखाधड़ी के केस भी काफी हद तक काम हो जाते हैं।
अगर आपको आधार कार्ड से अपनी ईमेल आईडी लिंक करना नहीं आता है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है, तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। हम यहां पर ऐसे ही बेहतरीन और आसान तरीकों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी दिक्कत के आधार कार्ड से ईमेल आईडी लिंक कर सकते हैं।
आपको बताते की आप अपनी ईमेल आईडी को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा। आप ऑनलाइन अपने नजदीकी आधार को केंद्र को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर देख सकते हैं। शहर क्या आजकल लगभग हर गांव में आधार केंद्र उपलब्ध होते हैं, जहां पर आपका काम आसानी से हो जाता है। ग्राहक सेवा केंद्र में मौजूद कर्मचारी आपकी ईमेल आईडी से आधार कार्ड को लिंक कर देता है। अगर आपके पास आधार सेंटर जानने का समय नहीं है, तो आप इसे खुद ही ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया का यह भी कहना है कि अगर आपने अपना आधार कार्ड 10 साल पहले बनवाया है, तो उसे अपडेट करवा लें।
आधार कार्ड को नियमित तौर पर अपडेट करते रहने से आपको उसे सुरक्षा संबंधी ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है और आपका आधार ज्यादा सुरक्षित रहता है। आधार सेंटर पर जाकर या खुद से ही अपने आधार कार्ड को ईमेल आईडी से लिंक कर लिया उसके बाद उसके इस्तेमाल की पूरी जानकारी आपको लगातार मिलती रहेगी। अगर कोई व्यक्ति धोखे से आपका आधार का इस्तेमाल करता है, तो उसका ईमेल भी आपकी ईमेल अकाउंट पर आ जाएगा, इससे आप अपने आधार कार्ड को सुरक्षित कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications