आप सभी के पास एटीएम कार्ड होगा। ऐसे में एटीएम कार्ड को आप सुरक्षित भी रहते होंगे, लेकिन खुदा-ना-खास्ता यदि आपका एटीएम कार्ड किसी दिन खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए।
नई दिल्ली: आप सभी के पास एटीएम कार्ड होगा। ऐसे में एटीएम कार्ड को आप सुरक्षित भी रहते होंगे, लेकिन खुदा-ना-खास्ता यदि आपका एटीएम कार्ड किसी दिन खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए। कई लोग एटीएम कार्ड खो जाने पर बैंक जाकर ब्लॉक कराने की सलाह देते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि आप बिना बैंक गए भी अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं। बैंक ग्राहक को डेबिट/एटीएम कार्ड खो जाने या चोरी हो जाने की स्थिति में उसे तुरंत ब्लॉक कराना चाहिए। SBI ग्रीन लोन : कार के लिए सस्ता मिलेगा कर्ज, जानें अन्य फायदे ये भी पढ़ें
करें कॉल के जरिए कार्ड ब्लॉक
वहीं अगर आप एसबीआई अपने कस्टमर्स है तो बता दें कि बैंक आपको ऐसी किसी स्थिति में डेबिट/एटीएम कार्ड को कॉल और इंटरनेट बैंकिंग के इस्तेमाल से ब्लॉक करने की सुविधा देता है। हाल ही में बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक यूजर को दिए गए रिप्लाई में यह जानकारी दी है। बैंक ने बताया है कि डेबिट/एटीएम कार्ड खोने या चोरी होने की स्थिति में अगर ग्राहक कॉल के जरिए कार्ड ब्लॉक कराना चाहता है तो उसे 1800112211 या 18004253800 टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी होगी।
जानिए ऑनलाइन कार्ड ब्लॉक का क्या है प्रॉसेस
इतना ही नहीं इसके अलावा अगर ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन एसबीआई डेबिट कार्ड ब्लॉक कराना चाहता है तो उसे ये प्रॉसेस फॉलो करनी होगी।
- सबसे पहले https://www.onlinesbi.com/ पर जाकर लॉग इन करें।
- ई-सर्विसेज टैब में ATM कार्ड सर्विसेज पर क्लिक करें।
- अब ‘ब्लॉक ATM कार्ड' चुनें।
- संबंधित कार्ड से लिंक बैंक खाता संख्या सिलेक्ट करें।
- अगर किसी का एसबीआई में एक ही अकाउंट है तो यह अपने आप सिलेक्ट हो जाएगा। कंटीन्यू पर क्लिक करें।
- अब ग्राहक के पास मौजूद सभी एसबीआई डेबिट कार्ड की डिटेल्स सामने आएंगी।
- जिस कार्ड को ब्लॉक कराना है, उसे चुनें।
- इसके बाद कार्ड ब्लॉक कराने का कारण पूछा जाएगा।
- कार्ड चोरी हुआ है तो स्टोलन और अगर खो गया है तो लॉस्ट चुनकर सबमिट पर क्लिक करें।
- डिटेल्स वेरिफाई कर कन्फर्म करें।
- याद रखें एक बार कार्ड ब्लॉक होने पर इसे इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अनब्लॉक नहीं किया जा सकता।
- इसके बाद ऑथेंटिकेशन का तरीका पूछा जाएगा।
- अगर ओटीपी के जरिए ऐसा करना चाहते हैं तो ओटीपी चुनें।
- ओटीपी ग्राहक के एसबीआई में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- निर्धारित स्पेस में इसे डालकर सबमिट करें।
- इसके बाद एसबीआई एटीएम/डेबिट कार्ड सफलतापूर्वक ब्लॉक होने का एक्नॉलेजमेंट शो होगा।
SBI में ऑनलाइन ऐसे बदलें मोबाइल नंबर
दूसरी ओर बता दें कि एसबीआई में मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक ब्रांच में जाकर एक एप्लीकेशन देनी होगी। इसके साथ ही एक पहचान प्रमाण यानी आइडेंटिटी प्रूफ लेकर जाना होगा।
अगर आप घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए यह प्रॉसेस फॉलो करनी होगी।
ये है ऑनलाइन तरीका
- अपने एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट पर लॉग इन करें।
- ‘माई अकाउंट्स एंड प्रोफाइल' पर क्लिक करें।
- प्रोफाइल को सिलेक्ट कर ‘पर्सनल डिटेल्स/मोबाइल' सिलेक्ट करें।
- अब मोबाइल नंबर पर क्लिक करें और नई डिटेल्स डालें।
- अब आपके सामने मोबाइल नंबर अपडेशन के तीन विकल्प आएंगे।
- पहला ओटीपी के जरिए, जिसमें ओटीपी आपके नए व पुराने दोनों मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- दूसरा एटीएम से इंटरनेट बैंकिंग रिक्वेस्ट अप्रूवल के जरिए और तीसरा कॉन्टैक्ट सेंटर से अप्रूवल के जरिए, जिसमें आपको कॉन्टैक्ट सेंटर से कॉल आएगी।
- अगर आप ओटीपी चुनते हैं तो इसके बाद बैंक में मौजूद आपके सभी अकाउंट शो होंगे।
- आपको डेबिट/एटीएम कार्ड की मौजूदगी वाले अकाउंट को चुनना है और प्रोसीड पर क्लिक करना है।
- अगली स्क्रीन पर कार्ड की डिटेल्स और कैप्चा डालकर प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
- अब स्क्रीन पर मोबाइल नंबर अपडेशन को लेकर एक मैसेज शो होगा।
- आपके नए व पुराने दोनों मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा, जिसमें एक्टिवेट नंबर अलग-अलग होंगे।
- आपको दोनों मैसेज में लिखे ACTIVATE से लेकर रेफरेंस नंबर तक को कॉपी करना है और उसे दोनों मोबाइल नंबर से 567676 पर भेजना है।
- इसके बाद प्रक्रिया पूरी होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications