नए साल से पहले अगर आप अपने बैंक से संबंधी कुछ जरूरी काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
नई दिल्ली: नए साल से पहले अगर आप अपने बैंक से संबंधी कुछ जरूरी काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में बैंक 3 दिनों के लिए लगातार बंद रहेंगे। इस हफ्ते बैंकों में लगातार तीन दिनों की छुट्टी होगी। ऐसे में अगर आपके पास बैंक का कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द ही जरूर निपटा लें, वरना बाद में लंबा इंतजार करना होगा। List of Holidays : नए साल 2021 में कब-कब होंगी छुट्टियां, चेक करें हॉलिडे की पूरी लिस्ट ये भी पढ़ें

इन वजहों से जना पड़ सकता है बैंक
विभिन्न तरह की बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन आदि से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं के लिए हमें बैंक शाखा का चक्कर लगाना पड़ जाता है। ऐसे में बैंकों की छुट्टी के पहले अपने काम निपटा लें। आपको बता दें कि इस हफ्ते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
इन वजहों से रहेगी 3 दिन की छुट्टी
बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार होने के चलते राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इसके चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
ऐसे में इस हफ्ते आपकों बैंकों से जुड़ा कोई कार्य करना है, तो उसे गुरुवार तक ही निपटा लें, क्योंकि उसके बाद 25, 26 और 27 दिसंबर को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। लगातार तीन दिन तक देश के लगभग सभी जोन में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 30 दिसंबर, 2020 को यू कियांग नांगबाह के मौके पर शिलांग जोन के बैंकों की शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 31 दिसंबर, 2020 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर आइजॉल जोन में बैंक बंद रहेंगे।
चेक भुगतान में नियमों में होगा बदलाव
यहां आपको बता दें कि चेक भुगतान के लिए अगले महीने से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2021 से चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम शुरू करने का निर्णय लिया है। आरबीआई ने यह फैसला चेक भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया है। इस नए नियम के लागू होने पर 50 हजार रुपए से अधिक के चेक भुगतान पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा। ऐसे चेक भुगतान के समय चेक जारी करने वाले से डिटेल्स की दोबारा पुष्टि की जाएगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
