आप इस बात से पूरी तरफ अवगत होंगे कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं का ऐलान किया था।
नई दिल्ली: आप इस बात से पूरी तरफ अवगत होंगे कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं का ऐलान किया था। इस पैकेज में गरीब-मजदूर वर्ग, किसान और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार ने महिला कारोबारियों की मदद के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। सरकार के साथ बैंकों ने भी महिलाओं को सपोर्ट करने के मकसद के अपने अपने-अपने स्तर पर स्कीम चला रखी हैं। ये Bank दे रहा 1,000 लोगों को नौकरी, घर बैठे करना होगा काम ये भी पढ़ें

सरकारी बैंक मिलेगा महिलाएं को इन योजनाओं का लाभ
घर हो या बाहर हर जगह बेहतरीन बैलेंस बना कर रखती है। कम खर्च में घर चलाने से लेकर बच्चों की फीस से और इलाज खर्च तक को महिलाएं अच्छी तरह से संभाल लेती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष योजनाएं चला रही है। अलग-अलग बैंकों ने महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं शुरू की हुई हैं। इनमें से कुछ योजनाओं और उनकी खासीयत के बारे में बताया जा रहा है। महिलाएं सरकारी बैंक से इन योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। तो आप अगर एक महिला है तो यह खबर जरुर पढ़ें। आप इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकती है जो आपके भविष्य के लिए काम आएगा। तो आइए जानते हैं क्या है ये योजनाएं।
महिलाओं के लिए खास स्कीम मुद्रा लोन
- इस योजना में महिलाओं को लोन देने पर जोर दिया जा रहा है। महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग यूनिट, ट्यूशन सेंटर जैसे छोटे बिजनेस आरंभ करने में मदद की जाती है और उनको लोन दिया जाता है। बता दें कि 2019 में 220596 करोड़ रुपये मुद्रा लोन स्कीम के बांटे गये थे।
- केंद्र सरकार के लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही मुद्रा लोन योजना का लक्ष्य देश में अधिक से अधिक उद्योग शुरू करना और पुराने उद्योगों को बढ़ावा देना है।
- इसके लिए पहले आवेदन करना होगा।
- सरकार वेरिफिकेशन करने के बाद मुद्रा कार्ड देती है।
- इस स्कीम को शिशु, किशोर और तरुण ऐसी तीन कैटेगरी में बांटा गया है।
अन्नपूर्णा स्कीम
- अगर आप अन्नपूर्णा स्कीम को लेकर बिजनेस करना चाहती हैं तो फूड कैटरिंग बिजनेस के लिए इस स्कीम के तहत मदद की जाती है।
- इनमें टिफिन सर्विस, पैक्ड स्नैक्स जैसे काम कर सकती हैं
- इसमें 50 हजार रुपए तक का लोन मिल जाता है
- इस लोन को 36 महीनों में रिटर्न करना होता है
- ब्याज, मार्केट रेट के मुताबिक लिया जाता है
- स्टेट बैंक ऑफ मैसूर से आप ज्यादा जानकारी ले सकती हैं
उद्योगिनी स्कीम
- इसके साथ ही उद्योगिनी योजना शुरु करने के पीछे मूल मकसद महिला सशक्तिकरण करना है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को लोन मिलता है, जो महिलाएं खुद का कारोबार करना चाहती हैं।
- स्मॉल स्केल बिजनेस, रिटेल बिजनेस और एग्रीकल्चर एक्टिविटीज के लिए ये लोन ले सकती हैं।
- बता दें कि इसके लिए 18 से 45 के बीच आपकी उम्र होनी चाहिए।
- इसमें अधिकतम लोन 1 लाख रुपए तक का मिल जाता है।
- आप अधिक जानकारी के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक से संपर्क करें।
स्त्री शक्ति पैकेज
- ऐसी कंपनियां जिनमें 50 परसेंट से ज्यादा शेयर महिला के नाम पर हैं, वे इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत ऐसी कंपनियों को लोन मिल जाता है, जिसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी महिला की हो।
- इसमें लोन अमाउंट 2 लाख रुपए से ज्यादा का होता है तो इंटरेस्ट रेट 0.5 परसेंट लगता है।
- 5 लाख रुपए तक के लोन पर कोई सिक्युरिटी भी जमा नहीं करना होती
- इस स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई से संपर्क कर सकते है।
सेंट कल्याणी स्कीम
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इंडस्ट्री में माइक्रो और स्मॉल-स्केल बिजनेस करने वाली महिलाओं को टारगेट किया गया है।
- इसमें हैंडीक्राफ्ट मेकर्स, टेलर्स, डॉक्टर्स, ब्यूटी पार्लर्स, गारमेंट मेकिंग, ट्रांसपोर्ट बिजनेस आदि शामिल हैं।
- बता दें कि यह स्कीम रिटेल ट्रेड, एजुकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए एप्लीकेबल नहीं है।
महिला विकास योजना
- ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की महिला विकास योजना के तहत 2 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
- इस योजना की ब्याज दरों में दो फीसदी की छूट भी दी जाती है।
- अगर कोई महिला 10 लाख रुपये से ज्यादा का लोन लेती हो तो उस पर एक फीसदी तक की छूट दी जाती है।
- यह लोन 7 साल के लिए दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications