घर बैठे कमाई करने की सोच रहे लोगों के लिए बेहतरीन मौका है। आप अपने स्पेस को एटीएम के लिए रेंट पर देकर कमाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 3। घर बैठे कमाई करने की सोच रहे लोगों के लिए बेहतरीन मौका है। आप अपने स्पेस को एटीएम के लिए रेंट पर देकर कमाई कर सकते हैं। जी हां, आप एटीएम से सिर्फ पैसे निकाल ही नहीं सकते, बल्कि कमा भी सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास मार्केट एरिया होना चाहिए। एटीएम लगवाना बेहद आसान है। Business Idea: घर बैठे करोड़पति बनने का मौका, आज ही शुरू करें ये बिजनेस

व्हाइट लेबल एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर आप एटीएम खोल सकते हैं। व्हाइट लेबल एटीएम सर्विस देने वाली कंपनी है। यह कंपनी शहरी और ग्रामीण इलाकों में एटीएम लगाने की फ्रेंचाइजी देती है। पब्लिक और प्राइवेट बैंकों के अलावा इंडिकैश, मुत्थुट और इंडिया वन जैसी कंपनियां व्हाइट लेबल एटीएम सर्विस उपलब्ध कराती हैं।
खाली जमीन की पड़ेगी जरुरत
यदि आप चाहते हैं कि आपके पास जो खाली जमीन पड़ी हैं इसका उपयोग एटीएम लगा कर किया जाये, तो आपको बता दें कि इसके लिए आवश्यक हैं आपकी खाली जमीन 50 से 80 स्क्वायर फुट होनी चाहिए। इसके अलावा यह जमीन ग्राउंड फ्लोर में होनी आवश्यक है। और बाहर बेहतर पार्किंग की सुविधा भी होनी चाहिये। बैंक एटीएम मशीन लगाने से पहले जमीन के मालिक से एक लीज एग्रीमेंट पर साइन कराते हैं। इस एग्रीमेंट के तहत कुछ निर्धारित अवधि तक जमीन के मालिक को अपनी जमीन पर एटीएम लगाना आवश्यक होता है। और जब यह अवधि ख़त्म हो जाती हैं तो इसके बाद इसे 3 से 5 साल के अंदर रिन्यू कराना होता है।
कैसे होती है कमाई
एटीएम से कमाई रोजाना के ट्रांजैक्शन पर निर्भर करती है। अगर एक एटीएम से 50 ट्रांजैक्शन होनी है तो मंथली इनकम करीब 19,500 रुपए हो सकती है। वहीं, रोजाना 300 ट्रांजैक्शन होने पर 1.17 लाख रुपए मंथली इनकम होती है। एटीएम लगवाने के लिए आपको एटीएम इंस्टाल करने वाली कंपनी को सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 2 से 3 लाख रुपए तक देने पड़ते हैं। कांट्रैक्ट खत्म होने पर आपको यह रकम वापस मिल जाती है।
क्या है एटीएम लगवाने के नियम और शर्तें
- एटीएम लगवाने के लिए आपके पास कम से कम 50-100 स्क्वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।
- स्पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली होनी चाहिए।
- एटीएम लगवाने के लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट करनी पड़ेगी। सिक्योरिटी का इंतजाम आपको करना होगा।
- एटीएम के लिए इंडिया वन एटीएम की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
एटीएम मशीन लगवाने के लिए जरूरी बातें
- आप जिस जगह पर एटीएम लगवाना चाहते हैं, वहां पर 24 घंटे बिजली की सप्लाई रहनी चाहिए। इसके लिए आप 1 किलोवाट का परमानेंट बिजली का कनेक्शन करा लें।
- आपकी जमीन पर यदि एटीएम लगता हैं तो उसकी कम से कम प्रतिदिन 100 एटीएम ट्रांसक्शन की क्षमता होनी चाहिए।
- एटीएम लगवाने वाली जगह की छत कंक्रीट की यानि कि पक्की होनी आवश्यक है।
- इसके अलावा आपकी एटीएम वाली जमीन के 100 मीटर के दायरे में अन्य किसी भी बैंक का एटीएम नहीं होना चाहिए।
- आपकी जमीन के आसपास का एरिया साफ सुथरा होना चाहिए। ताकि लोगों को वहां आने में कोई परेशानी न हो।
- एटीएम मशीन लगवाने से आपके आसपास के लोगों को परेशानी न हो इसके लिए आपको अथॉरिटी से एनओसी प्राप्त करना होगा।
- एटीएम के बाहर एक रोलिंग शटर होनी भी आवश्यक है।
- आपको अपनी जमीन का हर तरफ से फोटो एवं वीडियो बनाना होगा, और इसे आवेदन के दौरान भेजना होगा।
- किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले बैंक में चालू खाता खुलवाना जरुरी है।
एटीएम मशीन लगवाने के लिए आवेदन कैसे करें
अपनी खाली जमीन पर एटीएम मशीन लगाने के लिए आप कंपनियों की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एटीएम के लिए वेबसाइट पर एक पर्सनल डिटेल का फॉर्म भरकर भेजना होगा। एटीएम लगवाने वाली जगह की फोटो भी फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी। आपको लोकेशन का एक 30-35 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजना होगा। नीचे दिए गए तीनों कंपनियों की अधिकारिक वेबसाइट की जानकर दे रहे हैं जहाँ से आप इसमें रजिस्टर करके लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद एटीएम मशीन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
टाटा इंडीकैश एटीएम :-
यदि आप इस कंपनी के एटीएम लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन करने की अधिकारिक वेबसाइट www.indicash.co.in है।
मुथूट एटीएम :-
इस कंपनी के एटीएम लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अधिकारिक वेबसाइट www.muthootatm.com/suggest-atm.html है।
इंडिया वन एटीएम :-
इस कंपनी के एटीएम के लिए आवेदन करने के लिए लोगों को इसकी अधिकारिक लिंक india1atm.in/rent-your-space पर जाना होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications