भारत में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी से घरों में रहने को कहा गया है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी से घरों में रहने को कहा गया है। ऐसे में यूजर्स को अपने स्मार्टफोन्स को रिचार्ज करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए एयरटेल यूजर्स डिजिटल कनेक्टेड रहें इसके लिए एयरटेल ने एक खास सेवा को शुरू किया है। अब एयरटेल की ओर से कहा गया है कि ग्राहक अपने प्रीपेड नंबर अब एटीएम मशीन्स, ग्रोसरी स्टोर्स और फार्मेसी स्टोर्स से भी रिचार्ज करवा सकेंगे। इस तरह बिना परेशान हुए यूजर्स अपना नंबर आसानी से रिचार्ज कर पाएंगे।
एयरटेल ने की बिग बाजार-अपोलो से पार्टनरशिप
जानकारी दें कि एयरटेल सीईओ ने कहा कि लॉकडाउन के चलते रिटेल स्टोर्स 14 अप्रैल तक बंद हैं और ऐसे में ढेरों ग्राहकों को रिचार्ज खत्म होने के बाद परेशान होना पड़ रहा है। कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो कि ऑनलाइन नहीं है और इंटरनेट के माध्यम से रिचार्ज नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में भारत की बड़ी आबादी और एयरटेल यूजरबेस को दिक्कत न हो, इसके लिए नए विकल्प दिए जा रहे हैं। अब वे एटीएम मशीन, ग्रोसरी स्टोर्स और फार्मेसी स्टोर्स से रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि यूजर्स को बिना किसी परेशानी के एयरटेल कनेक्टिविटी मिलती रहे, इसके लिए एयरटेल ने एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, अपोलो और बिग बाजार के साथ पार्टनरशिप की है।
जियो यूजर्स को भी मिली सुविधा
जियो यूजर्स भी अब अपने प्रीपेड जियो नंबर को अलग-अलग बैंको के कुल 90 हजार एटीएम से रिचार्ज कर सकेंगे। यह स्पेशल सर्विस देने के लिए कंपनी ने 9 बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है। रिलायंस जियो की इस सर्विस को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, सिटी बैंक, डीसीबी बैंक, एयूएफ बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अपने एटीएम पर उपलब्ध करा दिया है। बता दें, एयरटेल और जियो दोनों की ओर से लॉकडाउन के दौरान नए वर्क-फ्रॉम-होम प्लान भी यूजर्स को ऑफर किए जा रहे हैं।
एटीएम से ऐसे करें जियो मोबाइल रिचार्ज
- इसके लिए आपको सबसे पहले मशीन में यानि एटीएम मशीन में अपने कार्ड को इन्सर्ट करने की जरूरत है।
- इसके बाद आपको मेनू में रिचार्ज ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को यहां दर्ज करना होगा, जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं।
- हालाँकि आपको यहां इस बात का भी ध्यान रखना है कि ऐसा आप अपने जियो नंबर पर ही कर सकते हैं।
- अब आपको अपने एटीएम पिन को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अआप्को उस अमाउंट को यहाँ दर्ज करना होगा, जितना आप अपने मोबाइल में रिचार्ज करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको कन्फर्म पर क्लिक करना होगा।
- अब आप एक मैसेज देखेंगे जिसमें स्क्रीन आपको नजर आने वाला है कि आपको अकाउंट से उतना ही अमाउंट निकल गया है।
- इसके बाद आपको जियो की ओर से भी एक मैसेज आने वाला है, जो आपके रिचार्ज के बारे में आपको जानकारी देने वाला है।
कोरोना इफेक्ट : अब प्रीमियम जमा करने के लिए भी मिला ज्यादा समय ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications