एयरटेल अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार ऑफर पेश करती रहती है। अब इस कड़ी में कंपनी ने ग्राहकों के लिए खास प्लान की सीरीज बाजार में उतारी है, जिसका नाम 'फैमिली पोस्टपेड प्लान' है।
नई दिल्ली: एयरटेल अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार ऑफर पेश करती रहती है। अब इस कड़ी में कंपनी ने ग्राहकों के लिए खास प्लान की सीरीज बाजार में उतारी है, जिसका नाम 'फैमिली पोस्टपेड प्लान' है। जी हां एयरटेल अपने ग्राहकों को 749 रुपये से शुरू होने वाले 'फैमिली पोस्टपेड प्लान' की सुविधा दे रही है। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पर्याप्त डाटा और प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। वहीं, इन प्लान का एक फायदा यह भी है कि परिवार के लोगों को अलग-अलग प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इन फैमिली प्लान से यूजर्स का 20 फीसदी तक पैसा बचेगा। तो चालिए जानते हैं इन प्लान के बारे में। Airtel : रिचार्ज पर मिल रहा 50% कैशबैक, जानिए क्या है तरीका ये भी पढ़ें
एयरटेल का 749रु का पोस्टपेड प्लान
यह फैमिली पोस्टपेड प्लान का सबसे सस्ता पैक है। प्लान में हर महीने 125 जीबी डेटा मिलता है। प्लान की खास बात है कि इसमें एक प्राइमरी यूजर के अलावा दो अन्य फैमिली मेंबर्स को भी जोड़ सकते हैं। इन दो अतिरिक्त मेंबर्स में से एक रैग्यूलर ऐड ऑन और एक डेटा ऐड ऑन होगा। इसका मतलब है कि आप तीन कनेक्शन के लिए 749 रुपये दे रहे हैं।
एयरटेल का 999रु का पोस्टपेड प्लान
अगर आपकी फैमिली बड़ी है तो आप एयरटेल के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को ले सकते हैं। 999 रुपये महीना वाले पोस्टपेड प्लान में 150जीबी डेटा मिलता है। प्लान की खास बात है कि इसमें एक प्राइमरी यूजर के अलावा चार अन्य फैमिली मेंबर्स को भी जोड़ सकते हैं। इन चार ऐड ऑन मेंबर्स में से तीन रैग्यूलर और एक डेटा ऐड ऑन होंगे। इसका मतलब है कि पांच लोग इस 150 जीबी डेटा का आपस में इस्तेमाल कर सकते हैं।
एयरटेल का 1599 रु का पोस्टपेड प्लान
यह प्लान कीमत में भले ही ज्यादा हो लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ दो लोग ही कर सकते हैं। इस प्लान की खासियत इसमें मिलने वाला डेटा है। प्लान में कोई भी डेटा लिमिट नहीं है। दोनों यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसमें 500GB डेटा की लिमिट भी है जो दो लोगों के हिसाब से काफी ज्यादा है।
एयरटेल का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
आपको इस प्लान में 75 जीबी डाटा और एसमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम और मोबाइल प्रोटेक्शन स्कीन की सब्सक्रिप्शन देगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
