हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एमसीएलआर दर में कटौती कर अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है।
नई दिल्ली: हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एमसीएलआर दर में कटौती कर अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। एसबीआई के बाद होम लोन मुहैया कराने वाली कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। पीएनबी ने ग्राहकों के लिए लोन में 0.15 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। जिन भी ग्राहकों ने पीएनबी का पर्सनल होम लोन और प्रॉपर्टी लोन लिया है। उन लोगों को इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि ब्याज की नई दरें 9 मई यानी आज से लागू हो गई हैं। लॉकडाउन में PNB दे रहा है घर बैठे लोन, जानिए आसान है तरीका ये भी पढ़ें
कम होगी ईएमआई, इन लोगों को मिलेगा फायदा
पीएनबी ने होम-ऑटो-पर्सनल लोन को लेकर यह बड़ा फैसला किया है। इस फैसले से एमसीएलआर पर आधारित लोन पर ईएमआई घट जाएगी। बता दें, आरबीआई ने कोरोना वायरस के बीच अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की थी। पीएनबी की इस कटौती के बाद होम लोन अकाउंट की ईएमआई कम हो जाएगी। आपको बता दें कंपनी की ओर से उठाये गये इस कदम के बाद देश भर में उसके करीब 2.35 लाख ग्राहकों को फायदा होगा। बैंक ने बयान में कहा कि यह कटौती उन सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए हैं, जिन्होंने फरवरी, 2020 से पहले फ्लोटिंग रेट्स पर लोन लिया है।
कोरोना संकट में ग्राहकों को राहत देने के लिए उठाया ये कदम
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज व्यास के मुताबिक, कोविड-19 संकट के दौरान ग्राहकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। इसका लाभ हमारे 2.35 लाख ग्राहकों को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके लोन की मूल राशि कितनी भी हो, लेकिन ये फायदा सभी ग्राहकों को मिलेगा।
एसबीआई ने घटाया ब्याज
बता दें कि इससे देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लॉकडाउन के बीच ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है। बैंक ने ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई है। मालूम हो कि नई दरें 10 मई से लागू होंगी। एसबीआई ने लगातार 12वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 में लगातार दूसरी कटौती है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की कटौती की थी। एसबीआई के इस फैसले से एमसीएलआर से जुड़े 30 साल के 25 लाख रुपए के होम लोन पर मासिक किस्त करीब 255 रुपए तक कम हो जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
