आधार कार्ड बेहद जरूरी आधिकारिक डॉक्युमेंट्री के तौर पर मांगा जाता है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र भी है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड बेहद जरूरी आधिकारिक डॉक्युमेंट्री के तौर पर मांगा जाता है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र भी है। वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार ऐप का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए ऐप का नाम एमआधार है जिसे एंड्रॉयड या आईओएस यूजर्स आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। यह ऐप एप्पल और एंड्रॉयड प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आप इस ऐप की मदद से आसानी से अपने आधार का रिप्रिंट रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आधार रिप्रिंट के लिए आप आपको 50 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर देना होगा। अच्छी बात तो यह है कि रिक्वेस्ट करने के 15 दिनों के अंदर ही इसे डिलीवर कर दिया जाएगा। लेकिन, इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना है कि नया प्रिंटेड आधार रजिस्टर्ड एड्रेस पर ही भेजा जाएगा। PAN कार्ड से जुड़े काम जल्द निपटा लें, नहीं तो होगा नुकसान ये भी पढ़ें
एप में मिलेंगी ये सुविधाएं
नया आधार एप इस्तेमाल करने के मामले में पहले से अधिक आसान और सुगम है। इस नए ऐप में ऑफलाइन केवाईसी, क्यूआर कोड स्कैन, रिप्रिंट का ऑर्डर करना, एड्रेस अपडेट करना, आधार वेरिफाई करना, ई-मेल वेरिफाई करना, यूआईडी रिट्रीव का रिक्वेस्ट जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। आपको इस बात की भी जानकारी दें कि आप इस ऐप के जरिए आसानी से कई तरह के ऑनलाइन रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक करर सकते हैं।
मोबाइल पर इन्स्टॉल करें एमआधार ऐप
- गूगल या एप्पल प्ले स्टोर में जाएं, वहां इन्स्टॉल बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको जरूरी रिक्वेस्ट देना होगा। इसके बाद आपके फोन में ऐप इन्स्टॉल कर दिया जाएगा।
- इसके बाद आपको अपने ऐप में नया पासवर्ड सेट करना होगा। इस पासवर्ड को हर बाद ऐप इस्तेमाल करने से पहले इस्तेमाल करना होगा। यह पासवर्ड 4 डिजिट का होगा जोकि अंकों में ही होगा।
इतने भाषाओं में होगा नया ऐप
- आधार का यह नया ऐप 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें अंग्रेज़ी , हिंदी, बांग्ला, ओड़िया, उर्दु, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ , गुजराती, पंजाबी, मराठी और असामी भाषा शामिल है। नए एमआधार ऐप में दो प्रमुख सेक्शन दिए गए हैं। इन दोनों सेक्शन का नाम आधार सर्विसेज डैशबोर्ड और माई आधार सेक्शन है।
- आधार सर्विस डैशबोर्ड सभी तरह के आधार ऑनलाइन सर्विसेज के लिए होगा। यह आधार होल्डर के लिए ही होगा।
- जबकि दूसरा माईआधार सेक्शन यह एक तरह का आधार प्रोफाइल का पर्सनलाइज्ड स्पेस होगा। इसके लिए यूजर को अपने आधार प्रोफाइल के लिए रजिस्टर करना होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications