नई दिल्ली, अक्टूबर 25। आधार भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान और एडरेस प्रूफ दस्तावेजों में से एक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), वह एजेंसी जो 12 अंकों वाली आईडी के वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म की देखरेख करती है। आधार यूआईडीएआई द्वारा ही जारी किया जाता है, जिसकी जरूरत आपको आज के समय में बीमा पॉलिसियों, बैंक खातों, वाहन लाइसेंस और कई अन्य सेवाओं में पड़ेगी। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आधार में ऑनलाइन अपना फोटो बदल या अपडेट कर सकते हैं।
EPFO : ये है अकाउंट में नाम और जन्मतिथि बदलने का तरीका, आप भी जानिए
क्या क्या डिटेल होती है
भारत के नागरिकों के लिए आधार कार्ड होना जरूरी कर दिया गया है जिसका उपयोग सरकार से संबंधित योजनाओं और वित्तीय सेवाओं दोनों के लिए किया जाता है। इसमें व्यक्ति का नाम, लिंग, जन्म तिथि, फोटो और पता शामिल होता है। इसे यूआईडीएआई की वेबसाइटों यानी uidai.gov.in और e-Aadhaar.uidai.gov.in पर डिजिटल तौर पर भी एक्सेस किया जा सकता है।
कहां कहां होती है जरूरत
आधार भारत के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण आईडी प्रूफ है। इसमें 12 अंकों का यूनीक नंबर कार्यालयों, होटलों और अन्य क्षेत्रों में पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है। आपको बता दें कि यूआईडीएआई की वेबसाइट कार्डधारकों को आधार कार्ड पर अपना नाम, फोन नंबर और पता बदलने की अनुमति देती है। वे अपने कार्ड पर संबंधित जानकारी को बदलने के लिए अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं।
ऑनलाइन भी होते हैं काम
इसी तरह अपना फोटो बदलने और अपडेट करने के लिए, आपको आधार एनरोलमेंट सेंटर/आधार सेवा केंद्र जाना होगा या यूआईडीएआई वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ये काम करना होगा। आगे हम आपको इसका ऑनलाइन प्रोसेस बताएंगे।
ये है आधार में फोटो बदलने का प्रोसेस
यूजर्स को यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से आधार एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में जरूरी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद सेंटर में मौजूद एक्जेक्यूटिव को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से फॉर्म में दी गई जानकारी की पुष्टि करनी होगी। अब कार्यकारी आधार नामांकन केंद्र और आधार सेवा केंद्र पर फोटो लेगा। फिर आपको फोटो बदलने के लिए 25 रुपये और उस पर जीएसटी का भुगतान करना होगा। आगे जानिए बाकी प्रोसेस।
आपको मिलेगी रसीद
एक्नोलेजमेंट स्लिप एक्जेक्यूटिव द्वारा एक अपडेटेड रिक्वेस्ट नंबर के साथ डिलिवरी की जाएगी। अंत में आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार चेंज का स्टेटस प्राप्त करने के लिए यूआरएन का उपयोग कर सकते हैं। बताते चलें कि यूआईडीएआई ने कुछ महीने पहले बच्चों का आधार बनवाने के प्रोसेस में एक अहम बदलाव किया था। 5 साल से कम आयु के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट और आई स्कैन) की जरूरत को खत्म कर दिया गया था। बाल आधार आधार कार्ड का एक नीले रंग का वेरिएंट है, जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है। अब पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी बायोमेट्रिक डिटेल की आवश्यकता नहीं होगी। बच्चे की उम्र पांच साल की होने पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट की आवश्यकता होगी। बच्चे का आधार बनवाने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं और आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications