आधार कार्ड आज के समय में हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। अपने देश में तकरीबन हर काम में आधार कार्ड जरूरी हो गया है।
नई दिल्ली, फरवरी 10। आधार कार्ड आज के समय में हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। अपने देश में तकरीबन हर काम में आधार कार्ड जरूरी हो गया है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर नौकरी पाने और खरीदने तक के लिए अब आधार कार्ड जरूरी हो गया है। आधार कार्ड बेहद जरूरी हो चुका है क्योंकि अब हर जगह आधिकारिक डॉक्युमेंट्री के तौर पर इसको ही मांगा जाता है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र भी है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार कार्ड बनवाना या उसे अपडेट कराना अब और भी आसान हो गया है। आधार eKYC के जरिए NPS में खोलें अकाउंट, ये है तरीका

फ्री में लें अपॉइंटमेंट
आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं जैसे एनरोलमेंट, पता बदलना, नाम बदलना, जन्म तिथि बदलना आदि में लोगों की मदद के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा कई आधार सेवा केंद्र खोले गए हैं। एक भारतीय निवासी के लिए 12-अंकीय आधार नंबर राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में काम करता है। अगर आपको आधार से जुड़ा कोई भी काम करना है, तो इसके लिए आपको लंबी लाइनों में लगने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही फ्री में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
घर बैठे ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट
- घर बैठे अपॉइंटमेंट लेने के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां 'माई आधार' के तहत 'बुक एन अप्वाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
- यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करें का विकल्प चुनें।
- ड्रॉपडाउन से अपना शहर या स्थान चुनें।
- अब 'प्रोसिड टू बुक अप्वाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
- 'बुक अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- 'न्यू आधार ' या 'आधार अपडेट ' टैब पर क्लिक करें और कैप्चा दर्ज करके 'जनरेट ओटीपी' पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य, शहर और आधार सेवा केंद्र जैसी जानकारी दर्ज करके भाषा चुनें।
- अब पर्सनल डिटेल और एड्रेस की जानकारी दर्ज करें।
- टाइम स्लॉट का चयन करें और नेक्सट पर क्लिक करें।
- अंत में आपके पास अपॉइंटमेंट की पुष्टि करने का मेसेज आ जाएगा।
केंद्र पर क्या-क्या सुविधाएं हैं उपलब्ध
यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.uidai.gov.inपर जाएं। माई आधार पर जाएं और बिक एन अपॉइंटमेंट पर क्लिक करें। वर्तमान में आप निम्नलिखित सेवाओं को प्राप्त कर सकते हैं।
- नया आधार एनरोलमेंट
- नाम अपडेट कराने के लिए
- पता अपडेट कराने के लिए
- मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए
- ई मेल अपडेट कराने के लिए
- जन्म तिथि एवं लिंग अपडेट कराने कि लिए
- बायोमेट्रिक अपडेट कराने कि लिए
नजदीकी आधार एनरोलमेंट का ऐसे लगाएं पता
- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधारिक वेबसाइट खोलें
- माई आधार पर जाएं, यहां Locate an Enrolment Center पर क्लिक करें।
- फिर अपनी स्टेट पर क्लिक करें
- यहां अपना राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, गांव/सिटी या कस्बा चुनें
- अब locate a centre पर क्लिक करें।
- यहां आपके शहर के सेंटर्स की लिस्ट दी हुई होगी, अपनी सुविधानुसार आधार एनरोलमेंट / अपडेट सेंटर पर विजिट करें।
आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए कितनी लगेगी फीस
- आधार नामांकन सभी नागरिकों के लिए मुफ्त है।
- बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5 और 15 साल की उम्र में) भी मुफ्त है।
- जनसांख्यिकीय अपडेट के साथ या उसके बिना बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये लगते हैं।
- निवासियों द्वारा केवल जनसांख्यिकीय अपडेट 50 रुपये में होता है।
- आधार डाउनलोड और कलर्ड प्रिंट के लिए 30 रुपये लगते हैं।
ज्यादा पैसे मांगने पर ऐसे करें कंप्लेंट
अगर आपसे किसी आधार केंद्र पर आधार कार्ड में अपडेशन के लिए इससे अधिक राशि मांगी जाती है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। आप 1947 पर कॉल कर कंप्लेंट कर सकते हैं। इसके अलावा आप help@uidai.gov.in पर अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications