Aadhaar Update News: आधार कार्ड आज भारत में सभी नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी बन चुका है। इसे पहचान पत्र की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अगर आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा बैंक के खाते खुलवाने जैसे जरूरी काम के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में आधार कार्ड बनवाना और उसे अपडेट करना हो जाता है। आधार कार्ड में आप अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर आसानी से चेंज कर सकते हैं। आधार कार्ड में कुछ ऐसी भी अपडेट है जिन्हें हम सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं। ऐसे में इन जानकारी को अपडेट करते हुए पूरी सावधानी बरती जानी चाहिए। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
आधार में मौजूद इन डिटेल्स को सिर्फ एक बार सकते हैं अपडेट
आधार कार्ड में वैसे तो आप अपना मोबाइल नंबर, नाम, पता जैसी जानकारी को कई बार अपडेट कर सकते हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसी भी जानकारियां हैं, जिनमें हुई गलती को सिर्फ एक बार ही सुधारा जा सकता है। अगर आपके आधार कार्ड में आपकी जन्मतिथि या फिर आपका लिंग यानी जेंडर सही नहीं है, तो आप इसे एक बीर ही सही करवा सकते हैं।

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आधार कार्ड में जेंडर और डेट ऑफ बर्थ सिर्फ एक बार ही सही की जा सकती है। इसलिए अगर आप इन्हें अपडेट कर रहे हैं, तो आपको यह काम काफी सावधानी पूर्वक करना चाहिए।
आधार कार्ड में नाम और डेट ऑफ बर्थ के अलावा दूसरी जानकारी भी चेंज की जा सकती है। हालांकि इन सभी जानकारी को अपडेट करने के लिए आपको ₹50 का शुल्क देना होता है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो आधार कार्ड सेंटर में जाकर भी इन जानकारी को अपडेट करवा सकते हैं।
आधार कार्ड में अपडेट करवाना जरूरी
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार अगर आपने अपने आधार कार्ड को पहले कभी अपडेट नहीं किया है, तो उसे एक बार अपडेट जरूर कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका आधार कार्ड सुरक्षित रहता है और धोखाधड़ी के मामले भी ज्यादा देखने को नहीं मिलते हैं।
आधार में कैसे सही होगा जेंडर और डेट ऑफ बर्थ
इस तरह की जानकारी को अपडेट करने के लिए आपको अपने पास के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
यहां पर आपको एक करेक्शन फॉर्म भरना पड़ेगा। इस फॉर्म में आपसे कई जानकारियां मांगी जाएगी। इनमें आपका आधार नंबर और जिस जानकारी को संशोधित किया जाना है उसके बारे में बताना होगा।
ऐसे में आप जेंडर या फिर डेट ऑफ बर्थ जो भी चेंज करवाना है, तो इसका जिक्र इस करेक्शन फॉर्म में कर सकते हैं।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे फिर उन्हें और बायोमेट्रिक डिटेल्स को भी वेरीफाई करना होगा।
इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको 50 रुपए का चार्ज भी देना पड़ेगा।
एक बार इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद आपको एक यूजर रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से आधार कार्ड अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications