Free Aadhar Update Deadline: आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करना बहुत जरूरी होता है इससे आपकी डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं और कई जरूरी काम भी आसानी से कर पाते हैं।
अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है तो यह खबर आपके लिए है। आप फ्री में भी अपने आधार कार्ड को आशानी से अपडेट कर पाएंगे। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इस तारीख तक करें फ्री अपडेट
आप आधार कार्ड को 14 जूम तक फ्री में अपडेट कर पाएंगे। आपको बता दें कि आधार में आईडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ अपलोड करके इसे अपडेट करने के लिए 4 महीने का समय मिल गया है।
फ्री आधार अपडेट myaaadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकता है। जिन जानकारियों को फ्री में अपडेट किया जा सकता है इसमें नाम, पता और बहुत कुछ शामिल हैं। सामान्य सेवा केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट फ्री नहीं होता है।
अगर आप समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराते हैं तो जरूरी काम अटक सकते हैं। इतना ही नहीं, आधार में गलत जानकारी होने की वजह से आप कई स्कीम्स का लाभ भी नहीं उठा पाएंगे।
इसलिए यह जरूरी है कि आप 14 जून तक अपना आधार कार्ड अपडेट कर लें।
ऐसे करें आधार कार्ड को फ्री में अपडेट
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- इसमें होमपेज पर आने के बाद आपको लॉगिन पेज पर जाना होगा।
- फिर आधार नंबर या नामांकन आईडी से इसमें लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आधार अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप जिस भी विकल्प को अपडेट करना चाहते हैं जैसे नाम, फोन नंबर, लिंग, जन्मतिथि आदि पर क्लिक करें।
- इनमें से कोई भी विकल्प चुनने के बाद आपसे एक स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
- फिर आपको डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- एक सेवा अनुरोध संख्या आपको एक नए पोज पर दिखाई देगी।
- अगले स्टेप के लिए इस नंबर को नोट कर लें।
- एक बार जब आपका आधार कार्ड अपडेट पूरा हो जाएगा, तो आपको रजिस्टर ईमेल या फोन नंबर के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा।
आधार कार्ड आजकल सबसे जरूरी डॉक्युमेंट में से एक है और किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड सबसे अहम भूमिका निभाता है।
इसके अलावा बैंक अकाउंट खोलने, सिम कार्ड खरीदने, आदि जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड आदि में निवेश करने के लिए भी आधार कार्ड जरूर माना जाता है।
यूआईडीएआई 10 साल से ज्यादा पुराना आधार कार्ड इस्तेमाल कर रहे लोगों को अपनी तमाम जानकारी दोबारा से अपडेट करने के लिए इसलिए भी सूचित कर रहा है कि आपको सभी तरह की सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
आप myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी आसानी से हासिल कर सकते हैं। अगर आप 14 जून तक आधार अपडेट नहीं करते हैं तो इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और आपको जरूरी काम भी रूक सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications