Jio फोन की ये रही 5 बेस्‍ट प्लान, शुरुआती कीमत 75 रुपये

रिलायंस जियो अक्सर एक से बढ़कर एक प्लान लॉन्च करती रहती है। जियो के प्लान में जियो टू जियो कॉलिंग, जियो टू अदर नेटवर्क कॉलिंग, डेटा और एसएमएस सुविधाएं मिलती है।

नई द‍िल्‍ली: रिलायंस जियो अक्सर एक से बढ़कर एक प्लान लॉन्च करती रहती है। जियो के प्लान में जियो टू जियो कॉलिंग, जियो टू अदर नेटवर्क कॉलिंग, डेटा और एसएमएस सुविधाएं मिलती है। जियो के प्लान मासिक, छमाही, सालाना वैलिडिटी के साथ आते हैं। जियो ने हर वर्ग के लिए प्लान लॉन्च किया गया है। रिलायंस जियो ने एक से बढ़कर एक सस्ता प्लान पेश किया है। तो अगर आप जियो फोन और जियो फोन 2 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको इसके 5 प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। ज‍ियो के प्लानों में 49 रुपए, 75 रुपए, 125 रुपए, 155 रुपए, 185 रुपए का प्लान है। जियो फोन यूजर्स सिर्फ 75 रुपये के खर्च पर करीब महीने भर (28 दिन) अपना फोन चला सकते हैं। प्लान में यूजर्स को कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। जियो फोन के प्लान्स में यूजर्स को जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ ही, इन प्लान्स में दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए नॉन-जियो मिनट्स भी मिलते हैं। आपको बता दें कि प्लान में डेटा के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो के 5 बेस्‍ट प्लान

जियो के 5 बेस्‍ट प्लान

जियो का 75 रुपया वाला प्लान
जियो फोन के 75 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग बिलकुल फ्री है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 500 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं। प्‍लान में रोज दिन 0.1जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। कुल 3जीबी डेटा मिलता है। वहीं डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड से डेटा मिलता है। रोज 50 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। जियो ऐप्स का कॉम्पीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो का 125 रुपए वाला प्लान
जियो फोन के 125 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। जबकि दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉलिंग के लिए 500 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं।
हर दिन 0.5जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस प्‍लान में कुल 14जीबी डेटा मिलता है। डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64kbps की स्पीड से डेटा मिलता है। रोज 300 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। जियो ऐप्स का कॉम्पीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो का 155 रुपए वाला प्लान
जियो फोन के 155 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। जियो फोन के इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 500 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं। यूजर्स को हर दिन 1जीबी डेटा मिलता है। प्लान में कुल 28जीबी डेटा मिलता है। डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64kbps की स्पीड से डेटा मिलता है। बता दें कि हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो का 185 रुपए वाला प्लान
जियो फोन का यह प्लान भी 28 दिन चलता है। जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्‍लान में दूसरे नेटवर्क पर 500 मिनट फ्री कॉल की सुविधा मिलती है। रोज दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। हर दिन 2जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में टोटल 56जीबी डेटा मिलता है। डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64kbps की स्पीड से डेटा मिलता है। जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ज‍ियो का 49 रुपये वाले प्लान
ज‍ियो का एक और प्‍लान जि‍सकी कीमत तो कम है ही साथ ही वैल‍िड‍िटी भी आपको कम ही म‍िलेगा। जियो फोन के 49 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को टोटल 2जीबी डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 64kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 250 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। प्लान में यूजर्स को 25 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

2121 रुपये वाला प्लान
लॉन्ग टर्म वाले प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह हर दिन 1.5GB डेटा वाला प्लान है और यूजर्स को कुल 504GB डेटा मिल जाता है। जियो से जियो पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहती है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

2399 रुपये वाला प्लान
वहीं रिलायंस जियो के सबसे ज्यादा लंबी अवधि वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2जीबी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी गई है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 नॉन-जियो मिनट्स दिए गए हैं। इस प्लान में 100 मैसेज हर दिन दिए जाते हैं। इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है।

4999 रुपये वाला प्लान
360 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में बिना किसी डेली डेटा लिमिट के 350GB डेटा मिलता है। जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

जियो 1 साल तक फ्री देगा डिज्नी+ हॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन

जियो 1 साल तक फ्री देगा डिज्नी+ हॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन

जियो जल्द ही अपने यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री में देने वाली है। बता दें कि जियो पहले से ही अपने यूजर्स को हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दे रही है। दरअसल, रिलायंस जियो ने इस ऑफर से जुड़ा एक टीज जारी किया है। इसे लेकर ज्यादा जानकारियां जल्द ही दी जाएंगी। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि जियो का डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी ऑफर किस प्लान के साथ दिया जाएगा। जियो के इस ऑफर के तहत यूजर्स को 1 साल तक डिज्नी+ हॉटस्टार के शो, मूवी और स्पोर्ट्स का लाइव एक्सेस मिलेगा। अधिक जानकारी के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+