रिलायंस जियो अक्सर ही अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर पेश करता रहा है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो अक्सर ही अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर पेश करता रहा है। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने कुछ यूजर्स को फ्री में डाटा का तोहफा दिया था, वहीं अब खबर है कि जियो जल्द ही अपने 38 करोड़ से अधिक यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री में देने वाली है। बता दें कि जियो पहले से ही अपने यूजर्स को हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दे रही है। दरअसल, रिलायंस जियो ने इस ऑफर से जुड़ा एक टीज जारी किया है। इसे लेकर ज्यादा जानकारियां जल्द ही दी जाएंगी। Jio ऑफर : 249 रु से ज्यादा के रिचार्ज पर लें डिस्काउंट वाउचर्स ये भी पढ़ें
यूजर्स को 1 साल तक मुफ्त मिलेगा ये बड़ा तोहफा
फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि जियो का डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी ऑफर किस प्लान के साथ दिया जाएगा। जियो के इस ऑफर के तहत यूजर्स को 1 साल तक डिज्नी+ हॉटस्टार के शो, मूवी और स्पोर्ट्स का लाइव एक्सेस मिलेगा। इतना ही नहीं डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर कई बॉलीवुड फिल्मों का प्रीमियर भी होने लगा है। इसके अलावा आप लाइव मैच भी देख सकेंगे। बता दें कि इससे पहले हॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन जियो यूजर्स के लिए पेश किया जा चुका है। इससे पहले एयरटेल ने 401 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया था, जिसके साथ एक साल का डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्स्क्रिप्शन मुफ्त में ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में 3जीबी हाई-स्पीड डाटा का लाभ मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है।
जियो के इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार फ्री ऐक्सेस की उम्मीद
इस बात का हांलाकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका लाभ कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ ही मिलेगा। वैसे डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन अलग से लेने के लिए आपको सलाना 399 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं इससे पहले कंपनी ने जियो ऐड-ऑन पैक में बड़ा बदलाव किया है और इनकी वैधता 30 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इसमें 151 रुपये, 201 रुपये और 251 रुपये वाला प्लान शामिल है। अगर बात करें 151 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 30जीबी डेटा का लाभ मिलेगा। वहीं 201 रुपये वाले प्लान में 40जीबी डेटा और 251 रुपये वाले पैक में 50जीबी डेटा मिलेगा।
जियो के इस प्लान में 2 जीबी डेटा 365 दिनों तक
बता दें कि इन तीनों प्लान को ग्राहक अपने मौजूदा पैक के साथ रीचार्ज करके डेटा का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा जियो का 2,399 रुपये वाला प्लान भी है। इसमें प्रतिदिन 2जीबी डेटा मिलेगा। यानी वैधता के दौरान आपको कुल 730 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को जियो नेटवर्क के साथ अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही यूजर्स को माई जियो, जियो सिनेमा, जियो टीवी समेत अन्य ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
