नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग की ओर से उसके लग्जरी स्मार्टफोन 'गैलेक्सी-फोल्ड' की दूसरे दौर की प्री-बुकिग 11 अक्टूबर 2019 को खोली जाएगी। कंपनी ने अपने इस 1.65 लाख रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन कम टैबलेट की पहली प्री-बुकिग 4 अक्टूबर 2019 को खोली थी। यह प्री-बुकिग खुलने के महज 30 मिनट के दौरान ही सभी 1,600 लक्जरी फोन बिक गए थे। उपभोक्ता गैलेक्सी फोल्ड खरीदने के लिए 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लॉग इन कर प्री बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को पूरी राशि का भुगतान करना होगा। सैमसंग का गैलेक्सी फोल्ड की बुकिंग के लिए यहां क्लिक करना होगा ..
https://www.samsung.com/in/smartphones/galaxy-fold-sm-f900/SM-F900FZKDINS/?

ये है गैलेक्सी फोल्ड के फीचर
गैलेक्सी गोल्ड में दो बैटरी हैं। इनकी क्षमता 4,380 एमएएच है। गैलेक्सी फोल्ड 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ बेंगलुरू के प्रतिष्ठित सैमसंग ओपेरा हाउस सहित देशभर के 35 शहरों में चुनिंदा 315 आउटलेट्स पर ऑफलाइन भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के कवर पर 7.3 इंच का एक प्राइमरी लचीला एमोइलईडी डिस्प्ले है, वहीं इसमें 4.6 इंच की एक अन्य स्क्रीन भी दी गई है। प्रीमियम स्मार्टफोन 7एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर एसओसी के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 16+12+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ डिवाइस में सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा भी है।
देश का सबसे महंगे मोबाइल फोन में से एक
देश में इस वक्त जितने भी महंगे मोबाइल फोन बिक रहे हैं, उनमें से सैमसंग का गैलेक्सी फोल्ड भी एक है। यह देश में 1.65 लाख रुपये का है। इसके आसपास के मोबाइल फोन में एप्पल काआईफोन 11 प्रो मैक्स (512जीबी) करीब 1.42 लाख रुपये में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : पुराना Mobile बेचने में रखें ये सावधानी, नहीं तो लुटना तय
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
