एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मंगलवार को “भरोसा सेविंग्स अकाउंट” को लॉन्च करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मंगलवार को "भरोसा सेविंग्स अकाउंट" को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस अकाउंट की सबसे अच्छी बात है कि खाताधारक को सिर्फ 500 रुपये मिनिमम बैलेंस रखने पर 5 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इतना ही नहीं इसके अलावा अगर कस्टमर को सरकार से सब्सिडी मिलती है तो वह अपनी सब्सिडी को इस खाते में ट्रांसफर करते हैं तो एयरटेल पेमेंट्स बैंक हर ट्रांजेक्शन पर उन्हें कैशबैक देगा। इस बैंक के ग्राहक निकाल सकते हैं जमा से ज्यादा पैसा, ये है तरीका ये भी पढ़ें
जानें क्यों एयरटेल लेकर आया भरोसा सेविंग्स अकाउंट
बता दें कि एयरटेल ने दावा किया है कि उसने भरोसा सेविंग अकाउंट को बड़े पैमाने पर रिसर्च करने के बाद ही इसे मार्केट में पेश किया है। इसका मुख्य मकसद है कि इस अकाउंट के माध्यम से उन लोगों को भी बैंकिंग सुविधांए मुहैया हो सके जो अभी तक बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हैं। या यूं कहें कि उन लोगों को भी इससे जोड़ा जाएं जिन तक बैंकिंग सुविधाएं की पहुंच कम है। कंपनी ने कहा है कि वो भरोसा अकाउंट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के विजन में अपना योगदान करना चाहती है। आज हम ग्राहकों को इस अकाउंट पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बतायेंगे।
ग्राहकों को मिलेगा ये फायदा
- एयरटेल भरोसा सेविंग अकाउंट होल्डर्स को 5 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
- इसके लिए कस्टमर को अपने अकाउंट में 500 रुपये का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना होगा।
- ध्यान दें कि कस्टमर्स को हर महीने कम से कम 1 डेबिट ट्रांजेक्शन करनी होगी।
- अगर कस्टमर को सरकार से उनके भरोसा सेविंग अकाउंट में सब्सिडी मिलेगी या कस्टमर अपने अकाउंट में पैसा जमा करेंगे तो उन्हें इन ट्रांजेक्शन्स पर कैशबैक मिलेगा।
- भरोसा सेविंग्स अकाउंट पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट की तरह 4 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- यह प्रोडक्ट 1.25 लाख से ज्यादा बैंकिंग पॉइंट्स पर उपलब्ध है।
- ग्राहक अगर चाहें तो इस भरोसा बचत खाते से ग्राहक नकद भी निकाल सकते हैं।
- पूरे भारत में मौजूद AePS(आधार अनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) की सविधा रखने वाले आउलेट्स पर भरोसा बचत खाते से ग्राहक नकद भी निकाल सकते हैं।
- इसके अलावा वह वह अपनी बची हुई रकम राशि चेक कर सकते हैं या अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट निकलवा सकते हैं।
वित्तीय रूप से लोगों की जरूरतों को करेगा पूरा
भरोसा सेविंग्स अकाउंट के लॉन्च के बारे में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुब्रत बिस्वास ने कहा कि हमें भरोसा सेविंग्स एकाउंट खोलने की खुशी है, यह एक इन्नोवेटिव, विशेष तथा उपयोगी प्रस्तुति है, जो वित्तीय रूप से अंडरसर्व्ड लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। भरोसा सेविंग्स एकाउंट के खाताधारक भारत में 6,50,000 से ज्यादा एईपीएस इनेबल्ड आउटलेट्स पर नकद पैसे निकाल सकेंगे, बैलेंस चेक कर सकते हैं एवं मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकेंगे। उनका कहना हैं कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारत में अपना परिचालन शुरू करने वाला पहला पेमेंट्स बैंक था। यह ग्राहकों को भारत के सभी राज्यों में 500,000 से अधिक बैंकिंग प्वॉइंट्स के नेटवर्क द्वारा सुविधाजनक डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications