भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100 रुपए का नया नोट जारी करेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में दी है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100 रुपए का नया नोट जारी करेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में दी है। आरबीआई ने कहा है कि इन नोटों पर वार्निश की एक खास लेयर चढ़ी होगी। जिससे इनकी उम्र लंबी हो जाएगी। फिलहाल यह नोट ट्रायल के तौर पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि इस समय दुनिया के कई देश वार्निश वाले नोटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अच्छे लाभ मिल रहे हैं। अन्य देशों के इस अच्छे अनुभव को देखते हुए आरबीआई भी अब इसे अपनाने जा रहा है। भारत में 100 रुपए के नोट से इसकी शुरुआत होगी। कोर्ट: नोटों और सिक्कों के साइज में बदलाव को लेकर आरबीआई को पड़ी डांट ये भी पढ़ें
हर साल 5 में से 1 नोट हो जाता है बेकार
जानकारी दें कि नवबंर 2016 में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के बाद आरबीआई ने 2000, 500, 200, 100, 50 और 10 रुपए का नये नोट जारी किए थे। मौजूदा समय में प्रचलित नोट कटने-फटने या मैले हो जाने के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं। इस कारण आरबीआई को हर साल लाखों करोड़ रुपए के नोट बदलने पड़ते हैं। आमतौर पर हर पांच में से एक नोट हर साल हटाना पड़ता है। इसी समस्या से निपटने के लिए दुनिया के कई देश प्लास्टिक के नोटों का भी इस्तेमाल करते हैं।
क्या होती है वार्निश
जैसा कि हम सभी के घरों में लकड़ी का फर्नीचर होता है। इस फर्नीचर पर एक चमकदार और पारदर्शी लेयर चढ़ी हुई दिखाई देती है। यह लेयर वार्निश की होती है। इससे फर्नीचर की उम्र बढ़ जाती है। अभ नोटों पर भी इसी तरह की एक पतली सी लेयर चढ़ाई जाएगी। इस लेयर के चढ़ाए जाने के बाद नोट गंदगी से बचेंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे। नोटों पर यह वार्निश प्रिंटिंग के बाद चढ़ाई जाएगी। हालांकि, इस नोट छापने की लागत में बढ़ोतरी होगी।
नोट की छपाई पर खर्च
- अभी के सौ रुपए के एक हजार नोट की छपाई में करीब 1570 रुपए खर्च आता है।
- वहीं वार्निश नोट की छपाई में करीब 20 परसेंट ज्यादा खर्च आएगा।
- अच्छी बात तो यह हैं कि पानी हो या केमिकल उससे नोट खराब नहीं होगा।
- मौजूदा नोट के मुकाबले पानी या केमिकल से वार्निश वाले नोट के खराब होने का खतरा 170 परसेंट कम होगा।
- जबकि वार्निश चढ़ा होने की वजह से बार बार ज्यादा मोड़ना आसान नहीं होगा। लेकिन नोट को बार बार मोड़ने से फटने का खतरा भी मौजूदा नोट के मुकाबले करीब 20 परसेंट कम होगा।
- वार्निश नोट का दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है।
- यहीं कारण हैं कि इसके अच्छे अनुभव को देखते हुए रिजर्व बैंक ने देश में इसे आजमाने का फैसला किया है।
- फिलहाल इसकी शुरुआत 100 रुपये के नोटों से होगी।
2,000 के नोट, 7.2 करोड़ कम हुए
पिछले वित्त वर्ष के दौरान 2000 रुपए के नोटों का चलन काफी कम हो गया। 2018-19 में चलन में रहे 2000 रुपये के नोटों की संख्या में 7.2 करोड़ की कमी दर्ज की गई। पिछले वित्त वर्ष में नई 2000 की करंसी की संख्या 336 करोड़ से घटकर 329 करोड़ पीस रह गई। वहीं, 500 रुपये के नोट की संख्या वित्त वर्ष 2017-18 के 1546 करोड़ के मुकाबले 2018-19 में बढ़कर 2151 करोड़ पीस थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications