नई दिल्ली। ओयो होटल्स एंड होम्स ने घोषणा की है कि वह अपने मेहमानों को 10 लाख रुपये का फ्री बीमा उपलब्ध कराएगी। जो भी ओयो होटल्स की बुकिंग करेगा, उसे यह बीमा अपने आप ही मिल जाएगा। कंपनी के अनुसार यह एक कांप्लिमेंटरी बीमा कवर है। यह देशभर की सभी ओयो प्रॉपर्टी में रुकने वालों को दिया जाएगा। ओयो की तरफ से दी जानकारी के अनुसार यह बीमा कवर एको जनरल इंश्योरेंस के साथ एक समझौते के तहत दिया जाएगा।

ओयो ने क्या कहा
ओयो होटल्स एंड होम्स ने बताया है कि कांप्लिमेंटरी बीमा पैकेज के तहत ओयो मेहमानों को 10 लाख रुपये का बीमा देगी। इसमें दुर्घटना में मौत होने पर (10 लाख रुपये का कवरेज), सामान खोने पर (10,000 रुपये का कवरेज), दुर्घटना होने पर इलाज के खर्च पर (25,000 रुपये तक का कवरेज) और ओपीडी ट्रीटमेंट जैसी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।"
ऐसे समझें इस बीमा के फायदे
ओयो की तरफ से मिलने वाले इस बीमा के फायदे इस प्रकार हैं। अगर ओयो के होटल में रुकने पर किसी हादसे में मौत हो जाती है तो 10 लाख रुपये इस बीमा के बदले में मिलेगा। वहीं अगर ओयो होटल में रुकने के दौरान आपका सामान खो जाता है तो 10 हजार रुपये तक की क्षतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा अगर ओयो होटल में रुकने के दौरान कोई हादसा होता है, और उसमें आप घायल हो जाते हैं तो 25 हजार रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसमें ओपीडी ट्रीटमेंट जैसी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
देशभर में मिलेगी फ्री बीमे की सुविधा
ओयो ने कहा है कि यह बीमा सुविधा ओयो होटल्स, ओयो होम, ओयो टाउनहाउस, कलेक्शन ओ, सिल्वरकी, कैपिटल ओ और पैलेट रिजार्ट्स में दी जाएगी। साथ ही ओयो एप, वेबसाइट, मोबाइल वेबसाइट, सीधे बुकिंग या वॉक इन बुकिंग समेत सभी तरह की बुकिंग पर यह फ्री बीमा की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Return of Premium : बीमा प्रीमियम वापस पाने का ये है तरीका
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
