आज के समय में आप सब के पास क्रेडिट कार्ड रखना बेहद जरुरी हो गया।
नई दिल्ली: आज के समय में सब के पास क्रेडिट कार्ड रखना बेहद जरुरी हो गया। क्रेडिट कार्ड बहुत सारे वित्तीय लेनदेन को पूरा करने में हमारी मदद करते हैं जैसे कि ऑनलाइन भुगतान करना, खरीदारी के लिए भुगतान करना और आवश्यकता पड़ने पर नकदी निकालने में भी हमारी मदद करते हैं। इतना ही नहीं डेबिट कार्ड से आप उतनी ही रकम खर्च कर सकते हैं, जितना आपके बैंक खाते में होता है। जबकि क्रेडिट कार्ड एक उधारी खाते की तरह है। यहीं कारण हैं कि क्रेडिट कार्ड के कई फायदों के चलते आज कल लोग इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फ्लिपकार्ट भी ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है। एसबीआई ग्राहकों को 1 अगस्त से मुफ्त में मिलेगा ये सर्विस ये भी पढ़ें
फ्लिपकार्ट खुद का क्रेडिट कार्ड करेगा लांच
देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने साल 2016 में एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की थी। फ्लिपकार्ट के नए क्रेडिट कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक के साथ अनलिमिटेड कैशबैक मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को कई और सुविधाएं मिलेंगी। जानकारी दें कि जुलाई माह में कुछ ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी और आने वाले समय में इसे अन्य ग्राहकों तक भी पहुंचाया जाएगा।
खरीदारी करने पर मिलेगा कैशबैक
इस बात से भी अवगत करा दें कि फ्लिपकार्ट के मुताबिक, नए कार्ड के लिए ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन चार्ज के रूप में 500 रुपये भुगतान करना होगा। वहीं सालाना 2 लाख रुपये की खरीद पर सालाना चार्ज माफ कर दिया जाएगा। वहीं प्रत्येक महीने ग्राहकों के स्टेटमेंट में कैशबैक ऑटो-क्रेडिट हो जाएंगे। फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए कंपनी के को-ब्रांड मर्चेंट फ्लिपकार्ट, मिंत्रा से सामान खरीदने पर ग्राहकों को 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा।
थर्ड पार्टी मर्चेंट के साथ भी साझेदारी की
फ्लिपकार्ट और एक्सिस बैंक ने थर्ड पार्टी मर्चेंट के साथ भी साझेदारी की है। जैसे मेक माई ट्रिप, उबर, पीवीआर , अर्बन क्लैप और क्योर फिट। इन मर्चेंट से सामान खरीदने पर ग्राहकों को 4 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। वहीं अन्य सभी मर्चेंट से खरीदारी पर कार्डहोल्डलर को 1.5 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
फ्यूल सरचार्ज पर 1 फीसदी मिलेगा छूट
फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के वेल्कम बेनिफिट के तहत ग्राहकों को को-ब्रांडेड मर्चेंट्स और थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से खरीदारी करने पर 3000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को देश भर के रेस्टोरेंट में 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी और 1.5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राहकों को हर महीने फ्यूल सरचार्ज पर 1 फीसदी या 500 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
