एसबीआई के अगर आप भी हैं ग्राहक तो आपके लिए खुशऱबरी है।
नई दिल्ली: एसबीआई के अगर आप भी हैं ग्राहक तो आपके लिए खुशऱबरी है। जी हां देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने ग्राहकों के लिए पैसों के लेन-देन से जुड़ी आईएमपीएस सर्विस को एक अगस्त से बिल्कुल मुफ्त करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एसबीआई इसके बाद एनईएफटी और आरटीजीएस के चार्जेस भी खत्म करने तैयारी में है। आरबीआई की ओर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसे एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस के चार्जेस खत्म किए जाने के बाद एसबीआई भी अपने ग्राहकों के लिए इससे फ्री करने जा रहा है। आपको बता दें कि ऑनलाइन बैंकिंग में फंड ट्रांसफर के तीन विकल्प (एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस) मिलते हैं।
आईएमपीएस क्या होता है:
आपको जानकारी दें कि इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज का संक्षिप्त नाम आईएमपीएस है। आईएमपीएस, विशेष रूप से जल्द से जल्द धनराशि भेजे जाने की एक सुविधा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक जैसी प्रतिष्ठित बैंक, IMPS के माध्यम से धनराशि स्थानांतरण करने की स्वीकृति प्रदान करती हैं। आईएमपीएस मोबाइल के जरिए फंड ट्रांसफर करने का मोड है। इस मोड का उपयोग कर अकाउंट होल्डर मोबाइल से अपने दोस्त या रिश्तेदार को फंड ट्रांसफर कर सकता है। जिससे बैंक कस्टमर को काफी सुविधा भी होती है। यह सुविधा एनपीसीआई (राष्ट्रीय भुगतान कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा दी जाती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- इसके जरिए आप 24X7 फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इस सर्विस की खास बात यह है कि इसमें रियल टाइम फंड ट्रांसफर होता है।
- अगर आपने किसी व्यक्ति को IMPS के जरिए रात को तीन बजे फंड ट्रांसफर किया है, तो वह उसी समय अकाउंट होल्डर के अकाउंट में पहुंच जाएगा।
- इस सेवा को आप छुट्टी के दिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जबकि एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस आपको एक निश्चित समय तक ही मिलती है।
- साथ ही इसमें वर्किंग डे के दिन ही फंड ट्रांसफर होता है। ऐसे में अगर आपने छुट्टी के दिन फंड ट्रांसफर किया, तो वह वर्किंग डे तक पेंडिंग रहता है।
आईएमपीएस से फंड ट्रांसफर का समय
>> हफ्ते के साथ दिन 24 × 7
>> आईएमपीएस के तहत फंड ट्रांसफर लिमिट
>> न्यूनतम: 1 रुपए
>> अधकितम: 2 लाख रुपए
जानें क्या है आरटीजीएस और एनईएफटी में अंतर
आरटीजीएस और एनईएफटी में अंतर देखा जाए तो दोनों का ही काम दो अलग अलग बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करना है। अगर आपको किसी एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करना है तो आप एनईएफटी और आरटीजीएस में से किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों में मुख्य अंतर समय सीमा को लेकर है। एक तरफ जहां एनईएफटी में पैसे ट्रान्सफर करने की कोई लिमिट नहीं है। वहीं आप 1 रूपये से लेकर ज्यादा ज्यादा कितने भी रूपये ट्रान्सफर कर सकते हैं। जबकि वहीं दूसरी तरफ आरटीजीएस में आपको कम से कम 2 लाख रूपये का ट्रान्सफर करना होगा। इसमें भी आप ज्यादा से ज्यादा कितने भी रूपये ट्रान्सफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications