नई दिल्ली। अगर अभी तक आपका लाइसेंस आधार से लिंक नहीं है, तो देर न करें। वैसे तो यह काम कई तरीके से हो सकता है, लेकिन अगर आप चाहतें हैं कि बिना किसी परेशानी से इसे खुद किया जाए, तो यह भी संभव है। सरकार ने यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। कुछ मिनट में आप भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस आधार से लिंक करा सकते हैं। सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई गई यह सुविधा काफी आसान है। देश में मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) जारी करती है। हर राज्य में इसके लिए एक अलग से विभाग होता है, जो यह सुविधा देता है।

ऑनलाइन कैसे करें ड्राइविंग लाइसेंस से आधार को लिंक?
-सबसे पहले अपने राज्य सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां लिंक दिए गए आधार बटन को क्लिक करें।
- फिर नीचे जानें पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस ऑप्शन मिलेगा, जिसे क्लिक करें।
- यहां पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालें। इसके बाद गेट डिटेल्स पर क्लिक करें।
- अब आपके ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करें। -यहां पर आपको वही मोबाइल नंबर डालना है, जो आपने आधार में दे रखा है।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरने के बाद क्लिक करें।
-अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
- जैसे ही आप इसे आप डालकर कन्फर्म करेंगे आपका ड्राइविंग लाइसेंस आधार से लिंक हो जाएगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर मैसेज आएगा।
क्यों करें आधार से ड्राइविंग लाइसेंस लिंक?
हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस से आधार कार्ड लिंक कराना अभी जरूरी नहींं हुआ है। लेकिन सरकार कभी भी ऐसा कर सकती है। सरकार चाहती है कि अवैध रूप से एक से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस किसी के पास न हो। जैसे ही ड्राइविंग लाइसेंस से आधार को लिंक करना जरूरी होगा, यह लक्ष्य पाया जा सकेगा। वहीं सरकार वाहन मालिक की उनके आधार और डीएल से पहचान भी कर सकेगी।
यह भी पढ़ें : आईटीआर : टेंशन न लें, ये है ऑनलाइन रिटर्न भरने का तरीका
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications