नई दिल्ली। आज यानी 23 मई देश के लिए ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार (Share Market) के लिए भी बड़ा दिन है। 23 मई को लोकसभा चुनाव-2019 (Lok Sabha Elections-2019) की मतगणना (Counting) शुरू होगी और शाम या देर रात तक परिणाम आ जाएगा। इसके बाद देश को पता चल जाएगा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार आई या नहीं, लेकिन पूरा दिन शेयर बाजार (Share Market) में भारी उठापटक रहने की आशंका वित्तीय बाजार (Financial market) के जानकार जता रहे हैं। हालांकि एग्जिट पोल (Exit poll) में मोदी सरकार (Modi government) की वापसी की संभावना जताई गई है, लेकिन अंतिम परिणाम कुछ भी रह सकते हैं। ऐसे में एग्जिट पोल के बाद सेंसेक्स (sensex) में आई 1400 अंक की तेजी दोगुनी भी हो सकती है या इससे ज्यादा नीचे भी जा सकता है। इसलिए आज शेयर बाजार से आम निवेशकों (Common investors) को दूर ही रहना चाहिए। हालांकि शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि यह डे-ट्रेडर्स (Day-Traders) के लिए सावधान रहने का है।

सुबह से आने लगेंगे रुझान
शेयर बाजार (Share Market) सुबह सवा नौ बजे खुलता है, लेकिन मतगणना (Counting) सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि शेयर बाजार खुलते वक्त तक रुझान (trend) सामने आने लगेंगे। लेकिन यह शुरुआत रुझान होंगे, ऐसे में इनको अंतिम मान कर शेयर बाजार में दांव लगाना ठीक नहीं रहेगा। वैसे सबसे अच्छी रणनीति तो कल पूरा शेयर बाजार पर सिर्फ नजर रखने की होगी और अगर कोई शेयर बहुत ही अच्छे रेट पर मिले तभी उस पर दांव लगाएं।
यह भी पढ़ें : Share Market : Counting न बन जाएं Circuit Breakers का कारण
क्या बन सकती है स्थिति
शेयर बाजार (Share Market) के 2 जानकारों च्वॉइस ब्रोकिंग के प्रेसीडेंट अजय केजरीवाल और शेयरखान के वाइस प्रेसीडेंट मृदुल कुमार वर्मा के अनुसार कल शुरुआती रुझान (trend) चाहे जा रहे, लेकिन अंत में 3 स्थितियों में कोई एक ही बनेगी। पहली स्थिति मजबूत मोदी सरकार (Strong Modi government) बन जाए। दूसरी स्थिति कमजोर मोदी सरकार (Weak Modi government) बन जाए। और एक स्थिति यह भी बन सकती है कि मोदी सरकार न बन पाए (Modi government could not be formed)।
क्या है सलाह
इन जानकारों के अनुसार रुझान (trend) का सही मतलब समझे बिना निवेश का फैसला करना भारी पड़ सकता है। हो सकता है इसमें लंबा नुकसान हो जाए। इसीलिए इन जानकारों के अनुसार जब तक स्थिति साफ न हो जाए, निवेश का कोई फैसला न करें। इन लोगों के अनुसार हो सकता है कि सरकार को लेकर स्थिति साढ़े तीन बजे के पहले साफ हो जाए और फिर शेयर बाजार (Share Market) अपना रुख तय कर ले, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो शेयर बाजार से दूर रहना ही अच्छा है।
यह भी पढ़ें : धड़ाम हो जाएगा Share बाजार, अगर फिर से नहीं बनी Modi Government
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
